फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Women cultural centers will be opened in one thousand villages of the state: Krishna Lal Panwar

प्रदेश के एक हजार गांवों में खुलेंगे महिला सांस्कृतिक केंद्र : कृष्ण लाल पंवार

Sun, 03 Nov 2024 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 03 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Women cultural centers will be opened in one thousand villages of the state: Krishna Lal Panwar
फोटो 18- सोनीपत के गोहाना रोड बाईपास स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि उन्होंने पंचायत विभाग की समीक्षा की है। इसमें तय किया है कि प्रदेश के एक हजार गांवों में महिला सांस्कृतिक केंद्र खोले जाएंगे जिसमें महिलाएं एक स्थान पर बैठकर भजन कीर्तन कर सकेंगी। इसके अलावा सरकार एक हजार गांवों में ई-पुस्तकालय खोलने जा रही है। ये बातें उन्होंने शनिवार को गोहाना रोड बाईपास स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
पंवार ने इससे पहले कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनी है। भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें फीसदी पूरा करेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने नेता तक नहीं चुन पा रहा है। कांग्रेस पार्टी टूट चुकी है। जिस प्रकार गुजरात में 25 साल से लगातार भाजपा की सरकार रही है। प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार है, आगे तीन इंजन की सरकार बनेगी और 25 साल तक भाजपा की सरकार रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के खाते में 2100 रुपये भेजने का वादा किया है, निश्चित तौर पर पैसा भेजने का काम करेंगे। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए हरियाणा सरकार एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार कार्य कर रही है। किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पानीपत रिफाइनरी में रोजाना एक लाख लीटर एथनॉल तैयार किया जा रहा है, जिसमें किसानों की पराली खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठनात्मक पार्टी है। पहले हमारे 18 करोड़ कार्यकर्ता थे, अब 4 से 30 नवंबर तक नया सदस्यता अभियान शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें 50 लाख का लक्ष्य रख पूरा करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में गोहाना की जलेबी की चर्चाओं पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसका श्रेय हम राहुल गांधी को देते हैं, जिन्होंने जलेबी की फैक्टरी लगवाई थी। वह फैक्टरी दो घंटे ही चली, फिर बंद हो गई थी। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा व आजाद नेहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed