फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman's killer arrested after 23 years, was living as a Baba

Sonipat News: महिला का हत्यारा 23 साल बाद गिरफ्तार, बाबा बनकर रह रहा था

Fri, 22 Dec 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Woman's killer arrested after 23 years, was living as a Baba
गन्नौर। गांव पिनाना में हुई महिला की हत्या करने के बाद पैरोल पर आकर भूमिगत हुए उद्घोषित अपराधी को गन्नौर क्राइम यूनिट ने गन्नौर के खेतों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव पिनाना निवासी चेतराम उर्फ चेतू है। वह 23 साल पहले पैरोल पर आने के बाद भूमिगत हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी बाबा बनकर रह रहा था।
विज्ञापन


क्राइम यूनिट गन्नौर प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने पैरोल जंपर व उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। जिस पर उन्हें 8 दिसंबर को जानकारी मिली कि सदर थाना सोनीपत क्षेत्र में 26 साल पहले हुई महिला केला की हत्या में दोषी करार दिया गया चेतराम असम में रह रहा है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम है। जिस पर उन्होंने सीपी के साथ ही डीसीपी गौरव राजपुरोहित व एसीपी संदीप धनखड़ को अवगत कराया। उसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को वीरवार को पता लगा कि आरोपी गन्नौर क्षेत्र में आया है। इस पर एसआई चांद सिंह व जगप्रीत की टीम बनाई गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी को सदर थाना सोनीपत पुलिस को सौंप दिया। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बीएसएफ जवान की पत्नी केला की हत्या में हुई थी सजा

गांव पिनाना में सितंबर, 1997 में केला की हत्या की गई थी। केला के ससुर दुलीचंद ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे राजेंद्र बीएसएफ में हैं। बेटे की शादी गांव जागसी की केला के साथ 10 साल पहले हुई थी। घटना के दिन केला अपने ससुर के साथ खेत में पशुचारा लेने गई थी। खेत से लौटते समय उनकी धारदार हथियार से हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था। मामले में दुलीचंद के बयान पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें पुलिस ने आरोपी चेतराम को गिरफ्तार किया था। जिसने रंजिश में वारदात को अंजाम देना कबूल किया था। अदालत ने मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जिसमें वह वर्ष 2000 में चार सप्ताह की पैरोल पर आने के बाद भूमिगत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाबा का भेष बनाकर छिपता रहा आरोपी

एसआई चांद सिंह ने बताया कि पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोनीपत से भागकर करनाल गया था। वहां पर बाबा के वस्त्र धारण कर लिए। इसके बाद बाबा बनकर छिपता रहा। यहां से वहां बिहार चला गया। वहां से पश्चिमी बंगाल और अब असम में रह रहा था। वह गन्नौर क्षेत्र में आया तो पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed