फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman's gold tops stolen from a moving roadways bus

Sonipat News: चलती रोडवेज बस में महिला का सोने का टॉप्स चोरी

Mon, 26 Jan 2026 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Woman's gold tops stolen from a moving roadways bus
सोनीपत। पानीपत से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की बस में पानीपत निवासीर नीलम वर्मा का सोने का टॉप्स चोरी हो गया। मुरथल थाना में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह पानीपत जिला कोर्ट में स्टेनोग्राफर हैं। वह न्यू बस स्टैंड पानीपत से दिल्ली जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस में सवार हुई थीं। गन्नौर से एक युवक बस में सवार हुआ और उनकी सीट के पास खड़ा हो गया। जब बस भिगान टोल के पास पहुंची तो अचानक ब्रेक लगने से वह युवक उनकी सीट की ओर गिर पड़ा। उसी दौरान उनके कान का सोने का टॉप्स गायब हो गया। उन्हें शक है कि युवक ने चोरी किया है। मुरथल थाना पुलिस ने बस को रुकवाकर जांच की पर टॉप्स नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed