फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman's body found hanging, murder case registered

Sonipat News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का केस दर्ज

Sat, 23 Mar 2024 02:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Mar 2024 02:19 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, murder case registered
सोनीपत। विकास नगर की गली नंबर-7 में विवाहिता का शव शुक्रवार को फंदे से लटका मिला है। विवाहिता के मायका पक्ष ने उसकी दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या व दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पति समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पानीपत के गांव महावटी निवासी अजय ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनकी बहन मनीषा (20) की शादी सोनीपत के विकास नगर निवासी अजय कुमार के साथ की थी। उनकी बहन की शादी 28 सितंबर, 2022 को हुई थी। ससुराल पक्ष की तरफ से उनकी बहन को प्रताड़ित किया जाना लगा थ। उनकी बहन के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। उसे रोजाना तंग किया जाता था। अब उनकी बहन को फंदे पर लटकाकर मार दिया है। उन्हें मामले का पता लगा तो वह बहन के ससुराल पहुंचे। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में अजय के बयान पर बहन के पति समेत पांच आरोपियों पर हत्या, दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


20 मिनट पहले मां को की थी कॉल : अजय का आरोप है कि उनकी बहन ने मां को कॉल कर कहा था कि उसे घर ले जाओ। ससुराल पक्ष के लोग उसे मार देंगे। उसके 20 मिनट बाद ही कॉल आई कि मनीषा मर गई है। उसने बहन की हत्या का आरोप लगाया है। अजय ने पुलिस को बताया कि वह चार बहन-भाई थे। जिसमें वह सबसे बड़े है। उनसे छोटी बहन मनीषा थी। उससे छोटी साक्षी व सबसे छोटा भाई आदित्य है। उनकी बहन को मार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

महिला के फंदा लगाने से मौत की जानकारी मिली थी। जिस पर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

एसआई कुलदीप, जांच अधिकारी, सेक्टर-27 सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed