फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman who went to distribute Prasad on Peer Baba shot in stomach, serious

Sonipat News: पीर बाबा पर प्रसाद बांटने गई महिला को पेट में मारी गोली, गंभीर

Thu, 01 Aug 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 01 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Woman who went to distribute Prasad on Peer Baba shot in stomach, serious
सोनीपत के खरखौदा में थाना कलां मार्ग पर हमलावर के गोली मारने से घायल हुई महिला अस्पताल में उपचा
खरखौदा (सोनीपत)। थाना कलां मार्ग स्थित पीर बाबा पर प्रसाद वितरित करने गई महिला को एक युवक ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर पैदल ही मौके से भाग गया। मामले का पता लगने पर महिला को खरखौदा के उपमंडल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना कलां रोड निवासी इंदुबाला उर्फ बेबी (48) वीरवार देर शाम करीब सवा सात बजे घर के पास स्थित पीर बाबा पर प्रसाद वितरित करने गई थी। जब वह पूजा कर गली में लोगों को प्रसाद वितरित कर रहीं थी तो इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा। इससे पहले महिला कुछ समझ पाती युवक ने पिस्तौल निकालकर उन पर दो गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली उनके पेट में जा लगी। गोली लगते ही बेबी जान बचाने को भागकर थाना कलां रोड वार्ड-4 स्थित राजेंद्र के घर में घुस गई। उनके शोर मचाने पर हमलावर पिस्तौल लहराता हुआ मौके से भाग निकला। महिला को लोगों व परिजनों ने अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देकर उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस महिला के बयान पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


तीन बेटों की मां है बेबी, पति का हो चुका निधन
इंदुबाला उर्फ बेबी के पास तीन बेटे हैं। बड़े बेटे की सालभर पहले ही शादी की है। उनके पति का तीन-चार साल पहले निधन हो चुका है।

वर्जन
महिला को गोली मारने की सूचना मिली थी। घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। उनके बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गोली मारने वाले युवक के बारे में इनपुट मिला है। उसका जल्द पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीत सिंह, एसीपी खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed