{"_id":"614632178ebc3eb72e5e6361","slug":"woman-s-mobile-snatched-in-malwa-express-sonipat-news-rtk624423927","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवा एक्सप्रेस में महिला का मोबाइल झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवा एक्सप्रेस में महिला का मोबाइल झपटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। मालवा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला का सोनीपत रेलवे स्टेशन पर मोबाइल फोन झपटने का मामला सामने आया है। महिला ने पानीपत पहुंचकर इसकी शिकायत दी थी। पानीपत जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच के लिए सोनीपत भेज दिया है। जिस पर सोनीपत जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पानीपत की टीडीआई सिटी की रहने वाली ऋतु सिंह ने जीआरपी पानीपत को 13 सितंबर को शिकायत दी थी कि वह 6 सितंबर को मालवा एक्सप्रेस में ग्वालियर से पानीपत जा रही थी। वह ट्रेन में खिड़की के पास सीट पर बैठकर मोबाइल का प्रयोग कर रही थी। इसी बीच जब ट्रेन चलने लगी तो किसी ने अचानक झपटा मारकर उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। ट्रेन चलने के कारण उसने यहां पुलिस को शिकायत नहीं दी। बाद में पानीपत जीआरपी को शिकायत दी। जिस पर पानीपत में 13 सितंबर को जीरो एफआईआर दर्ज की गई। मामला सोनीपत का होने के चलते जीरो एफआईआर को सोनीपत जीआरपी के पास भेज दिया गया है। जिस पर जीआरपीएफ ने अब यहां मोबाइल छीनने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीआरपी मोबाइल छीनने वाले का पता लगा रही है।