फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   woman raped by drugging in cold drink's

महिला को शीतलपेय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
woman raped by drugging in cold drink's
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र की कालोनी में रहने वाली महिला को शीतलपेय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने क मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले में एक अन्य महिला पर आरोपी की मदद करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च को उसके घर पर थी। इसी दौरान सोनीपत का रहने वाला संतोष कुमार एक महिला मोनिका के साथ उनके घर आया था। आरोपियों ने धोखे से उसे शीतल पेय में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसके बाद वह बेसुध हो गई। महिला का आरोप है कि उसे बेसुध करने के बाद आरोपी संतोष ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बाद में जब उसे होश आया तो उसे घटना का पता लगा। इस पर आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उसे व उसके परिजनों को मारने की धमकी दे डाली। जिस पर पुलिस ने आरोपी व उसकी मददगार महिला के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed