फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman going to maternal home missing leaving her daughter at the square

Sonipat News: मायके जा रही महिला बेटी को चौक पर छोड़कर लापता

Mon, 24 Jul 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman going to maternal home missing leaving her daughter at the square
खरखौदा। रोहतक के गांव समचाणा से वाया खरखौदा होते हुए अपने मायके गोहाना जा रही महिला बीच रास्ते से लापता हो गई। महिला अपनी पांच साल की बेटी को फरमाणा गांव के चौक पर छोड़ दिया। बच्ची को अकेला देख राहगीर ने उसके पिता से संपर्क किया। उसने पत्नी की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

रोहतक जिले के गांव समचाणा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी 5 साल की बेटी को अपने साथ लेकर मायके गोहाना के लिए निकली थी, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि उनकी बेटी फरमाना गांव के चौक पर अकेली खड़ी है। यह सुनते ही उनके होश उड़ गए। जब उन्होंने अपनी बेटी से बात की तो उसने बताया कि मम्मी यहां पर उसके साथ गाड़ी से उतरी, मगर उसे आईसक्रीम दिलाकर न जाने कहां चली गई। यह सुनते ही वह मौके पर पहुंचा। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने अपने परिचितों के पास भी पत्नी की जानकारी जुटाई, लेकिन उसका पता नहीं चला। फरमाणा चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed