फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman fell on car bonnet, accused of being carried for 200 meters

Sonipat News: कार के बोनट पर गिरी महिला, 200 मीटर तक ले जाने का आरोप

Wed, 12 Mar 2025 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman fell on car bonnet, accused of being carried for 200 meters
फोटो :36: सोनीपत के सेक्टर-15 में कार के बोनट पर गिरी महिला व कार दौड़ाता सवार। स्रोत वीडियोग्रै
सोनीपत। सेक्टर-15 में निजी स्कूल के बाहर महिला ने कार सवार लड़के व उसके साथियों पर बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बातचीत के लिए बुलाने के बाद उन पर हमला कर दिया गया। इस दौरान वह कार के बोनट पर गिर गई, जिस पर कार को दौड़ा लिया गया। वह काफी दूर तक कार के बोनट पर गिरी रही। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-15 निवासी पूजा ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा 12वीं कक्षा का छात्र है। उनके बेटे का मॉडल टाउन के लड़के संग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर विवाद हो गया था। उनके बेटे को विवाद सुलझाने के लिए शनिवार को माडल टाउन में बुलाया था। उनके दोनों बेटे वहां गए थे। वहां पहले से मौजूद लड़के और उसके दोस्तों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। इसके बाद वह भाग गए। वहां से घर पर आकर दोनों भाइयों ने उन्हें मामले से अवगत कराया था। शाम को लड़के के भाई ने कॉल कर उसके बेटों पर झगड़ा करने का आरोप लगाया। जब उन्होंने कहा कि उनकी ही गलती है तो इस पर वह अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इसके बाद उसने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। रात को फिर से लड़के के परिजनों ने कॉल कर धमकी दी।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि रविवार को उनका बेटा मार्केट में सामान लेने गया था। डीएवी स्कूल के पास मॉडल टाउन के लड़के ने अपने दोस्तों के साथ कार में आकर उनके बेटे पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर वह अपने रिश्तेदारों के साथ वहां पर पहुंची और बेटे को बचाने का प्रयास किया। तभी कार सवारों ने टक्कर मारी तो वह संतुलन खोकर बोनट पर गिर गई। काफी दूर तक वह कार के बोनट पर गिरी रहीं। बताया जा रहा है कि महिला करीब 200 मीटर तक बोनट पर गिरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सेक्टर-15 निवासी महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में साक्ष्य जुटाकर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

-इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed