फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman accused of witchcraft attacked, injured

Sonipat News: टोना टोटका का आरोप लगा महिला पर हमला, घायल

Fri, 11 Oct 2024 06:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 11 Oct 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of witchcraft attacked, injured
गोहाना। गांव बनवासा में एक परिवार के सदस्यों ने टोना टोटका करने का आरोप लगा महिला और उसके बेटे पर डंडों व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमले में महिला के कान से सोने का बाला गायब हो गया। परिजनों ने महिला व उसके बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की शिकायत पर थाना बरोदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बनवासा निवासी सोमवीर ने बताया कि मंगलवार को उनकी मां लक्ष्मी देवी दुकान से सामान लेकर घर आ रही थी। रास्ते में पुस्तकालय के नजदीक आजाद, उनकी पत्नी और बेटी ने उनकी मां को घेर लिया। उन्होंने टोना टोटका करने का आरोप लगाकर उनकी मां पर हमला कर किया। मां को छुड़वाते समय उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में उन्हें चोटें आई हैं। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed