फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman accused of threatening to kill

Sonipat News: महिला पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

Mon, 18 Nov 2024 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Nov 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of threatening to kill
सोनीपत। एनआरआई ने एक महिला पर उनके करीब 12.50 लाख रुपये लौटाने की बजाय जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एनआरआई महिला ने मामले की शिकायत बहालगढ़ थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने एनआरआई महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों को सोमवार को बहालगढ़ थाना में बुलाया गया है।
विज्ञापन

एनआरआई पिंकी दुग्गल ने शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ अमेरिका में रहती हैं। फिलहाल सोनीपत आई हुई हैं। आरोप है कि उनके पति ने ओमैक्स सिटी में एक महिला को अपना विला बेचा था। इसके बाद महिला से संबंधित संपत्ति का भुगतान प्राप्त कर रजिस्ट्रेशन की प्रकिया पूरी कर ली थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके अतिरिक्त उनके पति ने कुछ घरेलू सामान, फर्नीचर, टीवी, 4 एसी, फ्रिज आदि सामान की 12.50 लाख रुपये कीमत तय कर उसी महिला को बेच दिया था। इसके लिए लिखित में समझौता भी किया गया था। समझौते में लिखा गया कि महिला उक्त राशि उन्हें तीन वर्ष के अंदर दे देगी। तीन वर्ष पूरे होने पर महिला ने रुपये नहीं दिए। पैसे मांगने पर धमकी दी गई। इसके उनके पास तथ्य भी है। आरोप है कि महिला राजनीतिक प्रभाव के चलते फंसाने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआरआई महिला ने मुख्यमंत्री, पुलिस आयुक्त व अन्य अधिकारियों से मांग की है कि वह विदेश से आई हैं, उनकी मदद कर उनके रुपये दिलवाए जाए। बहालगढ़ थाना के एसएचओ मदन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। एनआरआई महिला व दूसरे पक्ष को थाना में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed