फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman accused of raping and blackmailing by drinking intoxicants, arrested

महिला ने लगाया नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने का आरोप, गिरफ्तार

Sat, 30 Apr 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of raping and blackmailing by drinking intoxicants, arrested
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एक युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और उसकी वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि युवक उसे जातिसूचक शब्द भी कहता था।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र की महिला ने 27 अप्रैल को शिकायत दी थी कि गन्नौर के एक गांव के अमित से उसकी जान-पहचान है। आरोपी पहले उसकी बहन का परिचित था, जिसके माध्यम से उसकी पहचान हो गई। गत दिनों आरोपी ने उसे बस स्टैंड के पास बुलाकर कोई नशीला पदार्थ पिला दिया और उसे किसी स्थान पर ले गया दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली और फोटो खींच ली। उसके बाद वह उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। वायरल करने का डर दिखाकर वह रुपये मांगने लगा। आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाने, दबाव बनाकर पैसे मांगने, आईटी एक्ट व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी वीरेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed