{"_id":"670c621c00d89fdbba0fc857","slug":"woman-accused-of-making-obscene-remarks-and-defaming-by-sending-70-audios-sonipat-news-c-197-1-snp1001-126020-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला ने लगाया अश्लील टिप्पणी करने व 70 ऑडियो भेज बदनाम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला ने लगाया अश्लील टिप्पणी करने व 70 ऑडियो भेज बदनाम करने का आरोप
Mon, 14 Oct 2024 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने अपनी मौसेरी बहन व उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उनके व उनके पति के व्हाट्सएप पर 70 ऑडियो भेजे हैं। साथ ही पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सदर थाना क्षेत्र के गांव की महिला का अरोप है कि सोनीपत शहर में रहने वाली उसकी मौसेरी बहन व उसका पति उसे बदनाम कर रहे हैं। वह उन्हें लेकर उनके रिश्तेदारों के सामने उल्टी सीधी बातें करते हैं। दोनों ने उनके ममेरे भाई की पत्नी को व्हाट्सएप पर कॉल कर उसके बारे में गलत बात बोली हैं। महिला ने बताया कि जब उन्हें पता लगा तो उन्होंने मौसेरी बहन के पति को कॉल कर बात की थी। आरोपी ने माना कि उसकी पत्नी ने कॉल की थी। महिला का आरोप है कि इसके बाद 26 सितंबर को फिर मौसेरी बहन व उसके पति ने मिलकर उनके पति के व्हाट्सएप पर उसके चरित्र के बारे में अभद्र ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी। 27 सितंबर को उसके व्हाट्सएप पर अश्लील टिप्पणियां करते हुए करीब 70 ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी। उनको धमकी दी कि किसी को बोला तो यह रिकॉर्डिंग उनके खानदान में सभी को सुना देंगे। आरोप है कि उन्हें डराया गया कि उनके पास उसकी बदचलनी के सबूत हैं, जिनको वह वायरल कर देंगे। महिला ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।