{"_id":"61d20714c823a8227f11eeba","slug":"without-vaccination-mask-was-not-given-at-the-bus-stand-passengers-kept-pleading-sonipat-news-rtk634638994","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे पर बिना वैक्सीनेशन, मास्क नहीं दिया प्रवेश, मिन्नत करते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे पर बिना वैक्सीनेशन, मास्क नहीं दिया प्रवेश, मिन्नत करते रहे यात्री
विज्ञापन
बस अड्डे में आने वाले यात्रियों के वैक्सीनेशन प्रमाणपत्रों की जांच करते गेट पर बैठे कर्मचारी। स?
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच जारी नए नियमों ने लोगों के सफर पर भी ब्रेक लगा दिए हैं। बस अड्डे में आने वाले यात्रियों से पहले वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है। जिनके पास वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र नहीं है, उन्हें बस अड्डे में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। रविवार को भी कई लोग ऐसे रहे, जो बस अड्डे में प्रवेश के लिए मिन्नत करते रहे, लेकिन प्रवेश द्वार पर तैनात कर्मचारियों ने पहले वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र दिखाने को कहा। वैक्सीन न लगे होने की स्थिति में बस अड्डे में लगाए गए शिविर में वैक्सीन लगवाने की बात भी कही। कुछ यात्रियों ने जहां वैक्सीन लगवाई, वहीं कुछ ऐसे भी रहे, जो लौट गए।
प्रदेश सरकार ने ओमिक्रॉन के खतरे और कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए 1 जनवरी से सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य कर दिया है। रविवार को बस अड्डा परिसर में आने वाले यात्रियों में कुछ ऐसे भी शामिल रहे, जिन्होंने वैक्सीन तो लगवाई हुई है, लेकिन उनके पास प्रमाणपत्र नहीं है। ऐसे यात्रियों को भी बस अड्डे में प्रवेश नहीं दिया गया। यही नहीं उन्हें प्रमाणपत्र अपने मोबाइल पर डाउनलोड करने के तरीके के प्रति भी जागरूक किया।
दिल्ली रूट पर यात्री करते रहे बसों का इंतजार
बस अड्डे से दिल्ली के लिए सीधी 10 बसें और लंबे मार्गों के लिए 15 बसें चलाई जा रही हैं। नए नियमों में सवारी संख्या सीमित होने के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में जो यात्री पहले नंबरों पर लाइनों में खड़े रहते हैं, उन्हें टिकट मिल जाता है, लेकिन जब बस की सीटिंग पूरी हो जाती है तो यात्रियों को दूसरी बस का इंतजार करना पड़ता है। यही कारण है कि काउंटर पर टिकट लेने के लिए धक्कामुक्की बढ़ गई है। ऐसे में लोग पहले टिकट लेने के चक्कर में सामाजिक दूरी के नियमों को तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
बस अड्डे में प्रवेश के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य है। बिना प्रमाणपत्र की जांच किए किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस बारे में सभी चालक-परिचालाकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। काउंटरों पर लगने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए भी कहा गया है। दिल्ली जाने वाली बसों में यात्री संख्या सीमित होने के बाद इस मार्ग पर यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बस अड्डे पर आने वाले सभी यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
- राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत