फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Withdraws Rs 2.76 lakh from the bank account of CRPF jawan's wife

सीआरपीएफ जवान की पत्नी के बैंक खाते से ठगों ने निकाले 2.76 लाख रुपये

Wed, 15 Sep 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Withdraws Rs 2.76 lakh from the bank account of CRPF jawan's wife
गांव जठेड़ी स्थित मायके में रह रही सीआरपीएफ जवान की पत्नी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 2.76 लाख की नकदी निकाल ली। पीड़िता जब बैंक में पैसे निकालने गई तो उन्हें ठगी का पता लगा। महिला का एटीएम कार्ड उसके पास होने के बाद नकदी निकाली गई है। नकदी रोहतक, जींद और करनाल में एटीएम कार्ड से निकाली गई है। पुलिस ने महिला के बयान पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव जठेड़ी में रहने वाली पिंकी हटवाल ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनके पति मनोज हटवाल सीआरपीएफ में एएसआई के पद पर हैं और उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में है। वह अपने मायके जठेड़ी में रह रही है। उनका बैंक खाता एचडीएफसी बैंक में है। वह 2 अगस्त को अपनी ससुराल पानीपत के गांव सिठाना गई थी। उसने अपने देवर को पांच अगस्त को अपना एटीएम कार्ड देकर तीन हजार रुपये निकालने भेजा था। उस समय उसके खाते में 2 लाख 85 हजार 599 रुपये थे। उनका देवर पानीपत स्थित रामलाल चौक के एटीएम से पैसे निकालकर लाया था। उसके बाद वह एटीएम कार्ड लेकर जठेड़ी आ गई। 24 अगस्त को वह एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने गई तो उसे पता लगा कि कार्ड ब्लॉक है। उसने बैंक में जाकर जानकारी ली तो पता लगा कि खाते में 61 सौ रुपये है। उसके खाते से अलग-अलग समय में 2.76 लाख रुपये निकालने की जानकारी मिली। उसने बैंक को शिकायत दी। जहां उसे पता लगा कि एटीएम कार्ड का प्रयोग कर नकदी निकाली गई है। उसने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों से निकाली गई राशि
महिला ने बताया कि बैंक में खाते का विवरण निकाला तो पता लगा कि खाते से 6 अगस्त को रोहतक में 50 हजार रुपये, 7 अगस्त को जींद में एटीएम से 25 हजार रुपये, 13 अगस्त को रोहतक के एटीएम से 50 हजार रुपये, 14 अगस्त को रोहतक से ही 25 हजार रुपये, 16 अगस्त को करनाल में एटीएम से 50 हजार रुपये, 18 अगस्त को जींद से 26 हजार रुपये व 19 अगस्त को करनाल से 50 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते में दर्ज मोबाइल था बंद, नहीं मिल सका मैसेज
महिला ने बताया कि उसके पास तमिलनाडु से लिया गया मोबाइल नंबर था, जिसे बैंक खाते से दर्ज कराया गया था। 1 मई को कोरोना संक्रमित होने के चलते वह उस मोबाइल नंबर को रिचार्ज नहीं करवा सकी। इससे वह बंद हो गया। इसी कारण उसके पास पैसे निकालने का मैसेज नहीं आया। महिला ने बताया कि बैंक की तरफ से रोहतक के एटीएम की फुटेज दिखाई गई है, जिसमें पैसे निकालने एक व्यक्ति आया है। वह उसे नहीं जानती है।

वर्जन
महिला ने खाते से नकदी निकालने की शिकायत दी है। महिला के एटीएम कार्ड का अंतिम बार पानीपत में प्रयोग हुआ है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। बैंक से संदिग्ध की फुटेज भी ली जाएगी।
- इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed