{"_id":"61aa69f063e6c808381cc006","slug":"withdraw-rs-92-thousand-by-putting-rs-5-in-the-bank-account-sonipat-news-rtk6316910183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते में 5 रुपये डालकर 92 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खाते में 5 रुपये डालकर 92 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
खरखौदा। गांव थाना कलां के युवक के पास परिचित बनकर कॉल करने के बाद खाते में पैसे डालने का झांसा देकर 92 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित के खाते में महज पांच रुपये डालकर नकदी ठग ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव थाना कलां निवासी मंदीप का कहना है कि उसके पास दो दिसंबर को एक युवक की कॉल आई। फोन करने वाले ने उसे बताया कि वह उसका परिचित सुनील बोल रहा है। जिसके बाद उसने उसके खाते में पैसे भेजने की बात कही। उसने अपने खाते की जानकारी उस युवक को दी तो उसने पांच रुपये भेजकर खाता सही होने को लेकर उसे जांचने को कहा। जिस पर उसने खाते में पांच रुपये आने की बात कही, इसके बाद फोन करने वाले ने पैसे डालने की बात कही। लेकिन उसके खाते में पैसा आने की जगह 92 हजार रुपये निकल गए। मंदीप ने मामले की शिकायत थाने में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खरखौदा में लगातार सामने आ रहे मामले
- जून माह में एसडीएम, खरखौदा के चालक सुमित के साथ 95 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई थी।
- मार्च माह में सिलाना निवासी प्रवीन से फोन-पे के माध्यम से पैसे भेजने के नाम पर 90 हजार रुपये की ठगी की गई।
- अप्रैल में शहर निवासी राजपाल को फोन कर सामने वाले ने अपना परिचित बताया और फोन-पे के माध्यम से पैसे भेजने के नाम पर 9997 रुपये ठग लिए थे।
- अप्रैल में ही शहर वासी महिला अलका को लिंक भेजकर खाते से एक लाख 95 हजार 6 सौ रुपये निकाल लिए गए थे।
- अप्रैल माह में सीएचसी में तैनात लैब अटेंडेंट को भी फोन-पे के माध्यम से पैसे भेजने के नाम पर 67 हजार 500 रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा था।
वर्जन
युवक के खाते से नकदी निकालने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर जल्द ठगी करने वाला का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा