फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   With the launch of the road project, the development of Sonipat will get wings: MP

सड़क परियोजना के लोकार्पण से सोनीपत के विकास को लगेंगे पंख : सांसद

Mon, 04 Apr 2022 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
With the launch of the road project, the development of Sonipat will get wings: MP
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ - फोटो : Sonipat
जिले की पांच सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण के समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए सांसद रमेश कौशिक ने रविवार को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण से सोनीपत के विकास को पंख लगेंगे। जिले को मिलने वाली इन सड़क परियोजनाओं से यहां के लोगों को बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा। इन परियोजनाओं के निर्माण से आने वाले दिनों में इस क्षेत्र को विकास की एक अलग दिशा मिलेगी। अच्छी सड़कें होने से यहां नई कंपनियां अपने कारखाने विकसित करेंगी, जिससे यहां के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए किए कार्यक्रम में लोगों के बैठने, पेयजल और शौचालय की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि वीआईपी तथा लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने जन विकास रैली में विभिन्न प्रकार के प्रबंधों की पड़ताल के साथ सुरक्षा के इंतजाम, मुख्य मंच, लोगों के बैठने के स्थान, पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। इसके अलावा सांसद ने सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी मैदान में आयोजित की जा रही जनसभा के स्थल व जीवीएम कन्या महाविद्यालय का भी दौरा किया। बैठक में उपायुक्त ललित सिवाच, एसएसपी राहुल शर्मा, एएसपी उपासना, प्रशिक्षु आईपीएस दीप्ति गर्ग, एसडीएम शशि वसुंधरा, डीएसपी विरेंद्र राव, डीएसपी विपिन कादयान, आरटीए मानव मलिक, तहसीलदार मनोज अहलावत, सीएमओ डॉ. जयकिशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक मोहनलाल बड़ौली ने भी किया जनसभा स्थल का दौरा
राई हलका विधायक मोहनलाल बड़ौली ने भी देर सायंकाल सेक्टर-15 में जनसभा स्थल का दौरा किया। उन्होंने भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक और भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा के साथ हर प्रकार के इंतजाम को लेकर चर्चा की। इस मौके पर जशबीर दोदवा, रविंद्र दिलावर, निशांत छोक्कर और विक्की भारद्वाज सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed