फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   With a performance centered on themes of lies, deceit, trickery, and dishonesty, the singer moved the audience to tears with their rendition of the Ragini.

Sonipat News: झूठ कपट छल बेईमानी मैं...रागनी सुना श्रोताओं को किया भावुक

Mon, 18 May 2026 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
With a performance centered on themes of lies, deceit, trickery, and dishonesty, the singer moved the audience to tears with their rendition of the Ragini.
गन्नौर। हरियाणवी लोकगायक राजकिशन अगवानपुरिया की पुण्यतिथि पर रविवार को गांव अगवानपुर में आयोजित रागनी महाकुंभ में प्रदेशभर से पहुंचे गायक और हास्य कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समा बांधा। गायक रणबीर बड़वासनिया, सत्ता फरमाणा, महावीर गुड्डू, रामकेश जीवनपुरिया, पवन दहिया हास्य कलाकार, आजाद खेड़ा खेड़ी, संदीप भैंसवाल और विकास कुमार ने एक से बढ़कर एक रागनियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं, राजकिशन अगवानपुरिया के बेटे दीपक अगवानपुरिया ने अपने पिता की प्रसिद्ध रागनियां झूठ कपट छल बेईमानी मैं, कहन लागी रानी और रहन दे क्यों घणी बनावे बात सुनाकर श्रोताओं को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

राजकिशन अगवानपुरिया वेलफेयर एसोसिएशन, ग्राम पंचायत के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र कादियान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र विरेंद्र बड़ौली, पूर्व निगम पार्षद पुनीत राई, पर्वतारोही अनीता कुंडू सहित कई गणमान्य पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने लोकगायक राजकिशन अगवानपुरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पर्वतारोही अनीता कुंडू ने राजकिशन अगवानपुरिया को हरियाणवी संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया।
विज्ञापन

अगवानपुरिया को उतना सम्मान नहीं, जितना के वे हकदार थे : कादियान
विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि राजकिशन अगवानपुरिया ने हरियाणवी लोक संस्कृति और रागनी कला में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उन्हें जितना सम्मान मिलना चाहिए था, उतना नहीं मिला। कादियान ने कहा कि वह विधानसभा में राजकिशन अगवानपुरिया के नाम पर स्कूल का नाम रखने की पुरजोर आवाज उठा चुके हैं और उनका प्रयास रहेगा कि सरकार की ओर से उन्हें मरणोपरांत सम्मान व अवार्ड दिया जाए। मंच संचालन सुरेंद्र बैरागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed