फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Winter gears up in the market, with warm trouser suits, hooWinter gears up in the market, with warm trouser suits, hoodies, and lowers attracting women.dies, and lowers attracting women.

Sonipat News: बाजार में सर्दी की तैयारी, महिलाओं को लुभा रहे गर्म ट्राउजर सूट, हुडी व लोवर

Mon, 03 Nov 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Winter gears up in the market, with warm trouser suits, hooWinter gears up in the market, with warm trouser suits, hoodies, and lowers attracting women.dies, and lowers attracting women.
फोटो 26- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट ​स्थित दुकान पर गरम लोवर व हुडी पसंद करती महिलाएं। सं
सोनीपत। हल्की ठंड की दस्तक के साथ बाजारों में सर्दी की तैयारी शुरू हो गई है। शहर के मुख्य बाजार में गर्म कपड़ों से दुकानें सजने लगी हैंं। दिवाली उत्सव जाने के बाद अब गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

फैशन के दौर में खासकर महिलाएं दुकानों पर गर्म सलवार-सूट की जगह अब गर्म ट्राउजर सूट, गर्म लोवर, वूलन कोट सेट (गर्म टीशर्ट-पायजामा), स्वैट शर्ट, टीशर्ट, हुडी, इनर जैसे गर्म कपड़ाें की खरीदारी में जुट गई हैं। गर्म कपड़ों में कई नए ट्रेंड्स युवाओं व महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की कच्चे क्वार्टर मार्केट, सेक्टर-14 मार्केट, बड़ा बाजार व गुड़ मंडी बाजार में गर्म कपड़ों की खरीद होने लगी है। दुकानदार आशीष कुमार व प्रमोद ने बताया कि बाजार में दिवाली के बाद गरम कपड़ों की मांग बढ़ जाती है, इसलिए ज्यादातर दुकानों पर गर्म कपड़ों का स्टॉक पहुंचने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर माल पंजाब के लुधियाना, अंबाला या फिर दिल्ली से मंगवाया जा रहा है। ग्राहक भी गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए बाजार में पहुंचने लगे हैं। आजकल लोग सर्दी के मौसम में भी गर्माहट के साथ फैशन को जरूरी समझते हैं।
युवाओं के लिए हाफ-फुल स्वैट, जर्सी, हाफ-फुल ब्लेजर, गरम शर्ट के साथ खासकर महिलाओं व बच्चों के लिए वूलन ट्राउजर सूट, गर्म लोवर, वूलन कोट सेट, स्वेट शर्ट, हुडी, अलग-अलग डिजाइन की गर्म टोपियां दुकानों पर उपलब्ध हैं।
रंग-बिरंगे गर्म ट्राउजर सूट न केवल गर्माहट प्रदान करते हैं, बल्कि स्टाइल व आरामदायक भी होते हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार गर्म कपड़ों की कीमतों में खास अंतर नहीं है, खरीदारी बढ़ रही है।

बाजार में ऑनलाइन कपड़ों की भी डिमांड
दुकान नितिन, संजय कुमार ने बताया कि दुकानों पर वूलन ट्राउजर सूट 500 से 800 रुपये, हुडी 400 से 1200 रुपये, गर्म लोवर 250 से 650 रुपये, वूलन कोट सेट 400 से 600 रुपये, स्वैट शर्ट 400 से 750 रुपये, टीशर्ट 300 से 600 रुपये, हाफ-फुल स्वैट 400 से 1000 रुपये, जर्सी 300 से 800 रुपये, हाफ-फुल ब्लेजर 600 से 1800 रुपये प्रति पीस उपलब्ध है। कपड़ों में फैबरिक की क्वालिटी के हिसाब से दाम तय किए गए हैं। फिलहाल ग्राहक जैकेट की मांग नहीं कर रहे हैं। वहीं बाजार में कुछ ग्राहक मोबाइल पर ऑनलाइन कपड़े दिखाकर उनकी मांग कर रहे हैं।

फोटो 26- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट स्थित दुकान पर गरम लोवर व हुडी पसंद करती महिलाएं। सं

फोटो 26- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट स्थित दुकान पर गरम लोवर व हुडी पसंद करती महिलाएं। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed