फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Winners of the speech and song/bhajan/ragini competition were honored.

Sonipat News: भाषण और गीत-भजन-रागनी प्रतियोगिता विजेताओं को किया सम्मानित

Sat, 24 Jan 2026 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 24 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Winners of the speech and song/bhajan/ragini competition were honored.
फोटो : सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में प्रतियोगिता में विजेता विद्या​र्थियों के साथ विधायक नि​खि
सोनीपत। चौ. छोटूराम स्मारक समिति की ओर से शुक्रवार को गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में छोटूराम जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी मनाई। मुख्य अतिथि विधायक निखिल मदान ने कहा कि दीनबंधु छोटूराम नहीं होते तो किसान गरीब ही रहते। उन्होंने गरीबों का उद्धार किया।
विज्ञापन

इससे पहले समिति के महासचिव जयलाल मान ने धर्मशाला की उपलब्धियों से अवगत करवाया। छात्र-छात्राओं के बीच भाषण और गीत-भजन-रागनी प्रतियोगिता आयोजित की गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संस्था के प्रधान युद्धवीर सिंह मलिक ने कहा कि समय-समय पर समाज के उद्धार के लिए दीनबंधु छोटूराम जैसे महापुरुष जन्म अवश्य लेते हैं।
विज्ञापन

मंच संचालन डॉ. अनीता मलिक ने किया। इस दौरान जगजीत सिंह मलिक, रमेश लठवाल, राममेहर सिंह छिक्कारा, शमशेर सिंहख् धर्मवीर सिंह पवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed