फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   wine smugling arrest one accused

अवैध फैक्टरी से 1420 पेटी शराब बरामद, उत्तरप्रदेश का लेबल लगाकर की जाती थी सप्लाई

Sat, 07 Sep 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
wine smugling arrest one accused
गांव नाथूपुर में अवैध शराब के साथ पकड़ा गया कैंटर चालक कुंडली पुलिस के साथ। - फोटो : Sonipat
कुंडली (सोनीपत)। कुंडली थाना और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गांव नाथूपुर के पास गोदाम में चलाई जा रही अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। वीरवार-शुक्रवार की रात को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से 1420 पेटी अवैध शराब बरामद की। गोदाम से बरामद शराब की कई पेटियों पर कोई मार्का भी नहीं मिला है। पुलिस ने गोदाम से महंगी शराब के लेबल और ढक्कन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से कैंटर चालक उत्तरप्रदेश के मेरठ के लोहिया नगर निवासी मुमताज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि नाथूपुर के पास गोदाम में अवैध शराब की फैक्टरी चल रही है। सूचना पर डीएसपी हरिंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। मामले से आबकारी एवं काराधान विभाग को भी जानकारी दी गई। आबकारी विभाग के डीईटीसी एनआर फूले की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की तो गोदाम में खड़े तीन कैंटरों और दो कमरों में शराब की पेटियां बरामद हुईं। गोदाम के अंदर से कई मशीन, खाली बोतलें, बोतल के ढक्कन और महंगी शराब के लेबल मिले हैं। पुलिस ने मामले में कैंटर चालक उत्तरप्रदेश के मेरठ के लोहिया नगर निवासी मुमताज को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि शराब उत्तरप्रदेश ले जाने के लिए लोड की गई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव बारोटा के फिरोज खान ने किराए पर लिया था गोदाम
पुलिस ने बातया कि गोदाम को गांव बारोटा निवासी फिरोज खान ने किराए पर ले रखा था। जल्द ही मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी और उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। फिरोज खान की गिरफ्तारी से पता लग सकेगा कि शराब को कहां से लेकर आया जाता था। साथ ही मेरठ के अलावा कहां पर शराब की सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश में किया जाता था सप्लाई
पुलिस जांच के दौरान गोदाम के अंदर से खाली बोतल, 10 हजार महंगी शराब के ढक्कन और लेबल मिले है। अंदेशा है कि सस्ती शराब को गोदाम में लाकर यहां उन्हें खाली बोतल में भरकर उन पर महंगी शराब का लेबल और ढक्कन लगा दिया जाता था। जहां से उस शराब को उत्तरप्रदेश और अन्य स्थानों पर सप्लाई किया जाता था। यहां पर उत्तरप्रदेश में बिकने वाली शराब के लेबल मिले हैं।
कैंटर के अंदर बना रखे थे बॉक्स, ऊपर से देखने में लगते थे खाली
पुलिस ने गोदाम से तीन कैंटर बरामद किए हैं। जिस कैंटर को शराब सप्लाई करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था वह शराब लोड के बाद भी खाली दिखाई दे रहा था। डीएसपी हरिंद्र ने बताया कि कैंटर के अगले हिस्से को अलग-अलग पार्ट में बांट रखा था। पीछे से देखने में पर ऐसा लगता है कि कैंटर खाली है। जब गहनता से जांच की गई तो कैंटर में बॉक्स बना दिखाई दिया। उसे खोलकर देखा गया तो उसमें शराब छुपा कर रखी गई थी। पुलिस ने एक कैंटर से 140 पेटी, दूसरे से 40 पेटी और तीसरे से 200 पेटी शराब मिली। बाकी शराब गोदाम के अंदर बने दो कमरों में रखी गई थी।

जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा
गोदाम के अंदर रखी शराब की कई बोतलों पर किसी कंपनी का लेबल नहीं मिला है। ऐसे में आंशका है कि सस्ती शराब पर महंगी शराब के लेबल लगाकर बेचा जा रहा था। बरामद शराब को सैंपल के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल जांच जारी है। जल्द ही मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरिंद्र कुमार, डीएसपी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed