{"_id":"5ebc339a8ebc3e906700b6a6","slug":"wine-smugler-raid-police-bear-found-sonipat-sonipat-news-rtk5548562128","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्कालीन थाना प्रभारी व शराब तस्कर के भाई की तलाश में छापामारी, दिल्ली, रोहतक व नरवाना भी गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्कालीन थाना प्रभारी व शराब तस्कर के भाई की तलाश में छापामारी, दिल्ली, रोहतक व नरवाना भी गई पुलिस
विज्ञापन
खरखौदा थाना में लाई गई सिसाना से पकड़ी गई बीयर की पेटियां।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत/खरखौदा। शहर के बाईपास स्थित भूपेंद्र के गोदाम से केस प्रापर्टी में जब्त शराब तस्करी के मामले में एसआईटी ने तत्कालीन थाना प्रभारी जसबीर व शराब तस्कर भूपेंद्र के भाई जितेंद्र की तलाश में दबिश तेज कर दी है। हालांकि पुलिस के हाथ उन पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। पुलिस ने दिल्ली, रोहतक व नरवाना में भी दबिश दी, लेकिन दोनों तक नहीं पहुंच पाई। वहीं पुलिस ने मामले में गांव सिसाना स्थित भूपेंद्र के गोदाम के 166 पेटी बीयर बरामद की है। जिसकी भी जांच शुरू हो गई है। उधर, भूपेंद्र की रिमांड अवधि वीरवार को पूरी हो रही है। पुलिस उसकी रिमांड अवधि बढ़वाने का प्रयास कर सकती है।
शराब तस्कर भूपेंद्र के खरखौदा पुलिस के सामने सरेंडर करने बाद उसके तत्कालीन थाना प्रभारी जसबीर से संबंधों का पता लगा था। जिसके बाद से पुलिस जसबीर की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने बुधवार को भी उसकी तलाश में दिल्ली के साथ ही रोहतक स्थित उसके पैतृक गांव भैंसरू में फिर से दबिश दी है। उसके बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने भूपेंद्र को लेकर खरखौदा व उसके आसपास के क्षेत्र में जितेंद्र की तलाश की, लेकिन पता नहीं लग पाया। उसके बाद पुलिस टीम जितेंद्र की ससुराल जींद के नरवाना में भी पहुंची। वहां भी उसके बारे में पता किया गया। वहां भी नहीं मिलने पर पुलिस फिर से खरखौदा पहुंची और दो-तीन ठिकानों पर रेड की। डीएसपी जितेंद्र की टीम लगातार दोनों का सुराग लगाने में जुटी है।
जितेंद्र भी शराब तस्करी में जुड़ा रहा, चंदन तस्करी में भी पकड़ा गया
शराब तस्कर भूपेंद्र का भाई जितेंद्र भी शराब तस्करी के मामलों में नामजद रहा है। यहां तक कि उसे सितंबर, 2014 में सोनीपत की तत्कालीन एसआईटी ने उसके गांव सिसाना स्थित एक प्लॉट से लाल चंदन की करीब 3 टन लकड़ी के साथ काबू किया था। इसके साथ पुलिस ने वहां से अंग्रेजी शराब की 250 पेटी भी बरामद की हैं। इनके पास से अलग से तीन कंपनियों के हजारों लेबल बरामद हुए थे। पुलिस ने वहां से भूपेंद्र के भाई जितेंद्र उर्फ धोला को उसके चार साथियों समेत पकड़ा था। पुलिस का मानना है कि जितेंद्र की गिरफ्तारी भी इस मामले में काफी अहम है। उसकी गिरफ्तारी से भी कई राज खुल सकते है। शराब के अवैध धंधे में जितेंद्र भी भूपेंद्र के साथ कई मामलों में आरोपी रहा है।
विज्ञापन
गोदाम से बरामद हुई 166 पेटी बीयर
शराब घोटाले की जांच के लिए गठित एसआईटी की टीम ने सिसाना स्थित एक गोदाम में छापा मारकर वहां से 166 पेटी बियर बरामद की है। इस दौरान एसआईटी के साथ ही आबकारी विभाग की टीम भी मौजूद रही। जिसके बाद पकड़ी गई बियर की पेटियों को खरखौदा थाने में लाकर रखवा दिया गया। शराब तस्कर भूपेंद्र से हो रही पूछताछ में एसआईटी को पता चला था कि उसके सिसाना स्थित गोदाम में भी शराब रखी हुई है। जिसके बाद एसआईटी की टीम सिसाना स्थित गोदाम में पहुंची थी। थाना प्रभारी मंदीप का कहना है कि गोदाम से बरामद हुई शराब को लेकर भूपेंद्र के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया जाएगा वहीं जांच की जाएगी कि बरामद शराब के मामले में भूपेंद्र के साथ और कौन-कौन संलिप्त था।
प्रशासनिक टीम ने तीन पुलिस कर्मियों को जारी किया दूसरा नोटिस
मामले की प्रशासानिक स्तर पर जांच कर रही टीम ने जांच में सहयोग के लिए शामिल नहीं हुए तत्कालीन थाना प्रभारी जबसीर, एएसआई जयपाल व नरेंद्र को फिर से नोटिस दिया है। डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार की तरफ से उन्हें दूसरा नोटिस भेजा गया है।
भूपेंद्र को आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
शराब तस्करी के आरोपी भूपेंद्र को पुलिस चार दिन का रिमांड पूरा होने के बाद वीरवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस उसका रिमांड बढ़ाने की अपील कर सकती है। हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कुछ नहीं बता रही हैै। पुलिस का कहना है कि उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
वर्जन
पुलिस टीम जसबीर और जितेेंद्र की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने नरवाना में जितेंद्र की ससुराल में भी दबिश दी है। जसबीर के ठिकानों पर भी टीम भेजी गई। सिसाना के गोदाम से 166 बीयर मिली है। उसमें भी जांच कर भूपेंद्र पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस हर पहलु से जांच कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामले में किस-किस की संलिप्तता है। सभी को बेनकाब किया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार, डीएसपी, एसआईटी।