फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   wine smugler, health, admitted in pgi, sonipat

शराब तस्करी के आरोपी भूपेंद्र की पुलिस कस्टडी में तबीयत बिगड़ी, पीजीआई रोहतक रेफर

Fri, 15 May 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
wine smugler, health, admitted in pgi, sonipat
शराब तस्करी के आरोपी भूपेंद्र को पीजीआई रोहतक लेकर जाती पुलिस टीम। - फोटो : Sonipat
सोनीपत/खरखौदा। शहर के बाईपास स्थित भूपेंद्र के गोदाम से केस प्रापर्टी में जब्त शराब की तस्करी के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी भूपेंद्र की शुक्रवार शाम को तबीयत बिगड़ गई। उसको अर्ध बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। सूचना मिलने पर उसके परिजन व ग्रामीण भी सीएचसी पर पहुंचे और पुलिस पर भूपेंद्र की पिटाई करने का आरोप लगाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। वहां हंगामा होने की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

शराब तस्करी का आरोपी भूपेंद्र पुलिस टीम द्वारा चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे उसे सीने में दर्द होने पर बेहोशी आ गई। जिस पर पुलिस उसे खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंची। इसकी सूचना मिलतेे ही भूपेंद्र के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाने लगे। उनका कहना था कि पुलिस की पिटाई से ही भूपेंद्र की हालत बिगड़ी है। वहीं चिकित्सक ने भूपेंद्र का ब्लड प्रेशर बढ़ जाने की बात कही। उसको प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। इस दौरान डीएसपी हरेंद्र कुमार व थाना प्रभारी मंदीप भी एंबुलेंस के साथ पीजीआई रोहतक के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई थी। ग्रामीणों ने मौके पर जमकर रोष भी जताया। जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे किसी तरह का हंगामा होने से रोका जा सके।
विज्ञापन

सरपंच ने लगाए कई गंभीर आरोप
गांव की सरपंच मुनी देवी ने सीएचसी पहुंचकर पुलिस पर ही आरोप लगाए है। उनका कहना था कि भूपेंद्र से पूछताछ में पुलिस कर्मियों के नाम सामने आ रहे थे। इसलिए उसे रास्ते से हटाने को लेकर पिटाई की गई है। उनका कहना था कि वह कई बार अवैध रूप से शराब बिकने की शिकायत पुलिस को देकर आई, लेकिन पुलिस ने कभी भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंद्र की मां से भी पुलिस ने की पूछताछ
जिस गोदाम में रखी शराब चोरी की गई, वह भूपेंद्र की मां कमला देवी के नाम है। शुक्रवार को पुलिस ने उससे भी पूछताछ की। शाम को उन्होंने भी पेट में दर्द होने की शिकायत की। पुलिस उनको लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन इसी दौरान भूपेंद्र की तबीयत खराब हो गई। पुलिस उसकी मां का कहीं दूसरी जगह उपचार करा रही है।

वर्जन
सीने में दर्द की शिकायत होने पर भूपेंद्र को सीएचसी लाया गया था, जांच करने पर उसका बीपी ज्यादा मिला है। जिसके चलते उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया।
- डॉ. रवीश, मेडिकल आफिसर, सीएचसी खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed