फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   wine found, police, sonipat

गोदाम से 16000 पेटियों में 2400 मिली गायब, मालखाना मुहर्रर व सहायक पर केस दर्ज

Tue, 12 May 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
wine found, police, sonipat
खरखौदा। प्रदेश भर में चर्चा का विषय बनने के बाद भी खरखौदा में केस प्रॉपर्टी की शराब गायब होने के मामले सामने आ रहे हैं। इसमें भी दो पुलिस कर्मियों पर आरोप लगा है। शहर में तीन साल पहले सीएम फ्लाइंग की टीम ने तीन स्थानों पर कार्रवाई कर भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की थी। उसे गोपाल चौक के पास स्थित गोदाम में रखवाया गया था। उस शराब की खेप से भी 2400 से अधिक पेटी शराब गायब मिली है। जिस पर डीएसपी खरखौदा ने मालखाना मुहर्रर व सहायक पर गबन का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम ने 27 जून, 2017 को खरखौदा में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी। उस दौरान पुलिस ने खरखौदा के गोपालपुर चौक व फिरोजपुर बांगर में अलग-अलग स्थानों से करीब 16000 अवैध शराब की पेटियां बरामद की थी। उस दौरान गोपालपुर चौक स्थित गोदाम के छह कमरों के साथ ही वहां खड़े दो कैंटर से करीब 10 हजार पेटी शराब बरामद की थी। जिसमें अंग्रेजी, देसी शराब के साथ ही बीयर की पेटियां भी शामिल थीं। वहीं फिरोजपुर बांगर से करीब छह हजार शराब की पेटियां बरामद हुई थी। इस कार्रवाई में भी शराब को इसी गोदाम में सील किया गया था। जिसमें फिरोजपुर से बरामद शराब के मामले में बब्लू व रवींद्र ठेकेदार समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं गोपालपुर चौक के पास से बरामद शराब के मामले में सुरेंद्र व कृष्ण पर मुकदमा दर्ज हुआ था। अब शराब तस्कर भूपेंद्र के गोदाम से शराब का बड़े स्तर पर गोलमाल होने का मामला सामने आया तो खरखौदा में अन्य जगहों पर जब्त कर रखी शराब की भी गिनती कराई गई। गोपालपुर चौक के पास गोदाम में रखी 16000 शराब की पेटियों में से करीब 2400 पेटी गायब मिली है।
विज्ञापन

छापे के दौरान इन मार्कों की शराब हुई थी बरामद
सीएम के उड़नदस्ते ने फिरोजपुर से एपीसोड मार्का की 65 पेटी, डबल ब्लू मार्का 68 पेटी, इंपेक्ट मार्का की 305 पेटी, रॉयल स्टेज मार्का की 12 पेटी, थंडर बोल्ट बीयर 28 पेटी, किंगफिशर बीयर की 13 पेटी के अलावा देसी शराब की अलग-अलग मार्कों की 52 सौ पेटी मिली थी। वहीं खरखौदा के गोदाम से किंग फिशर बीयर की 717 पेटी, टूबर्ग बीयर 88 पेटी, थंडरबोल्ट बीयर की 107 पेटी, कार्लसबर्ग बीयर की 8 पेटी, हैवर्डस 5000 की 85 पेटी, 89 पेटी (कैन), 89 पेटी (कैन) बुडवाइजर बीयर की, एलीफेंट बीयर की 8 पेटी, देशी शराब मार्का संतरा 260 पेटी, चार्ली 18 पेटी, संतरा मार्का देशी शराब की 50 पेटी सहित विभिन्न मार्का की करीब 10 हजार पेटी शराब को पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गोपालपुर चौक के पास गोदाम में रखी केस प्रापर्टी में से 2400 से अधिक पेटी गायब मिली है। जिस पर एक अन्य मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
- जितेंद्र कुमार, डीएसपी एसआईटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed