{"_id":"6133b4d38ebc3e219247c8be","slug":"will-welcome-every-olympic-medalist-at-home-cm-sonipat-news-rtk622986121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ओलंपिक पदक विजेता के घर जाकर करेंगे स्वागत : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ओलंपिक पदक विजेता के घर जाकर करेंगे स्वागत : सीएम
विज्ञापन
गांव खेवड़ा में स्वागत समारोह के दौरान पैरालंपियन सुमित आंतिल का स्वर्ण पदक दिखाते सीएम मनोहर ल?
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों के घर धनवर्षा हो रही है। प्रदेश के लाल विश्व में कमाल कर रहे हैं। हर तरफ खिलाड़ियों ने चमक बिखेर रखी है। पैरालंपिक में आज तक कुल पदकों की संख्या 12 थी, जबकि इस बार अभी तक देश 17 पदक जीत चुका है, जिनमें छह पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। प्रदेश के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और दो रजत व दो कांस्य पदक जीते हैं, जिन पर सरकार ने 25 करोड़ की पुरस्कार राशि की बरसात की है। सीएम ने कहा कि वह हर ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी के घर जाकर उसका स्वागत करेंगे।
सीएम शनिवार को गांव खेवड़ा में पैरालंपियन सुमित आंतिल के अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने जय जवान-जय किसान के साथ जय पहलवान-जय युवा का नारा दिया। सीएम ने कहा कि प्रदेश को खेलों का हब बनाया जाएगा, जिसके लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए एक-एक खिलाड़ी पर ध्यान देना होगा। खेल नीति बेहतरीन बनाई गई है, जिसमें खिलाड़ियों के लिए नौकरी भी है और सुविधाएं भी हैं। स्कूलों में खेल नर्सरियां स्थापित की जा रही हैं, जिनकी संख्या 200 से बढ़कर 500 हो गई हैं, जिन्हें अब दोबारा शुरू किया जाएगा। कोरोना काल में इन्हें बंद रखना पड़ा। खेलों में बच्चों की रुचि बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसमें खेलो हरियाणा की विशेष भूमिका रही है। इस बार खेलो इंडिया का आयोजन हरियाणा में फरवरी 2022 में किया जाएगा। तीन साल में प्रदेश के सभी युवाओं को रोजगार देंगे।
सीएम किसान और किसानी की बात करने से नहीं चूके
सुमित आंतिल के अभिनंदन के दौरान गांव की ओर से सौंपे गए मांग पत्र में शामिल सभी 27 मांगों को पूरा करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चाहे मांग 10 लाख की हो अथवा 10 करोड़ की, सबको पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव खेवड़ा का विकास शहरी तर्ज पर कराया जाएगा। सीएम ने मंच पर सुमित आंतिल के गोल्ड मेडल को हाथ में लिया और फिर इस उपलब्धि के लिए जमकर प्रशंसा की। भले ही मौका खेल और खिलाड़ी का रहा हो, मगर सीएम किसान और किसानी की बात करने से नहीं चूके। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को प्रोत्साहन देने में भी हरियाणा सरकार पीछे नहीं है। राज्य सरकार 10 फसलों की खरीद कर रही है, जबकि पड़ोसी राज्य मात्र दो फसलों की खरीद करता है। इस दौरान खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने सुमित आंतिल को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने नेवर गिव अप सिर्फ पढ़ा व सुना था, लेकिन सुमित के रूप में आज आंखों से देख भी लिया। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहन लाल बड़ौली, निर्मल चौधरी, पूर्व मंत्री कविता चौधरी भी मौजूद रहीं।