फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Will raise demands of rural watchmen in the Assembly: Hooda

ग्रामीण चौकीदारों की मांगें विधानसभा में उठाएंगे : हुड्डा

Mon, 24 Aug 2026 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Will raise demands of rural watchmen in the Assembly: Hooda
रोहतक। हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा की लंबित मांगों को आगामी विधानसभा सत्र में उठाने का नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आश्वासन दिया है। रविवार को हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा (सीटू) के राज्य कोषाध्यक्ष भगत सिंह और जिला प्रधान संजय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हुड्डा और विधायक भारत भूषण बत्रा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में ग्रामीण चौकीदारों को कर्मचारी घोषित करने और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार नीति बनाने की मांग की गई। चौकीदारों ने न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने, सेवानिवृत्ति राशि 10 लाख रुपये करने और भिवानी के सेवानिवृत्त चौकीदारों को 2 लाख रुपये का भुगतान करने की मांग रखी। इसके अलावा साइकिल भत्ता बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने, बीमारी या दुर्घटना से मृत्यु होने पर मुआवजा देने तथा खाली पदों पर भर्ती के साथ नए पद सृजित करने की मांग भी की गई। हुड्डा ने मांगों को विधानसभा में उठाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed