फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   "Will not let no corruption ', CM took the vows

‘न भ्रष्टाचार करेंगे न ही करने देंगे’, सीएम ने भी भरी हुंकार

Sat, 27 Dec 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 27 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को दिव्यांक गार्डन में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में भी हिस्सा लिया।  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार रूपी कैंसर से सामान्य जन को अत्यधिक पीड़ा सहन करनी पड़ती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मैं न खाऊंगा और न ही खाने दूंगा। इसी भावना और उद्देश्य को लेकर हरियाणा सरकार आगे बढ़ रही है कि न भ्रष्टाचार करेंगे और न ही करने देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  देश की आजादी के बाद से ही भ्रष्टाचार ने पांव पसारने शुरू कर दिए। यह ऐसा चक्रव्यूह है जिसमें आम जनता पिसती आ रही है।

इस चक्रव्यूह में नेता, अधिकारी तथा कर्मचारी फंसे रहे हैं और कई बार आम जनता के लोग भी इसमें फंसे दिखाई देते हैं। अपने निजी स्वार्थ के कारण हम सामाजिक, प्रदेश और राष्ट्रीय हितों को तिलांजलि दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके लिए नियमों और कानून को भी ताक पर रख दिया जाता है। किंतु अब यह चक्रव्यूह हर हालत में तोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे भाजपा के नेताओं, विधायकों, मंत्रियों व कार्यकर्ताओं की गारंटी दे सकते हैं कि वे भ्रष्टाचार से दूर हैं और दूर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि नेताओं को भी जवाबदेही रहेगी। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा करने के लिए आए हैं। संसाधनों पर पहला अधिकार गरीब आदमी को दिया जायेगा। देश के प्रधानमंत्री भी स्वयं को प्रधान सेवक कहते हैं। इसी सेवाभाव को नेताओं, मंत्रियों, सांसदों व अधिकारियों को आत्मसात करना होगा।

केवल एक व्यक्ति से काम नहीं चलेगा। कार्यकर्ताओं को भी सेवक की भूमिका में आना होगा। यदि विपक्षी नेता भी इस भावना को ग्रहण कर लें तो समस्याएं खत्म हो जाएंगी और देश विकास पथ पर आगे बढ़ेगा।

उनसे पहले महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री कविता जैन ने सोनीपत में प्रथम आगमन पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र की तर्ज पर हरियाणा सरकार आगे बढ़ रही है जिसमें भ्रष्टाचार के लिए जगह नहीं है।

 सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सबसे अधिक चिंता जनता और अपने कार्यकर्ताओं की है। प्रदेश की बिगड़ी विकास की पटरी को रास्ते पर लाया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार किया जाएगा।

पूर्व विधायक बाबू देवीदास ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनके साथ बीते पलों की याद को ताजा किया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाअध्यक्ष डा. ओमप्रकाश आत्रेय, पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, रामचंद्र जांगड़ा, आजाद नेहरा, मनोज जैन, सतीश राठधना, रविंद्र दिलावर, राजेश भारद्वाज, कैप्टन गंगा राम, आनंद सिंह हुड्डा, ओम प्रकाश आडवाणी, राजकुमार ग्रोवर, शांता जैन, एडवोकेट नफे सिंह, सतपाल अहलावत, मंजी सिंह यशपाल, नरेंद्र वाल्मीकि आदि मौजूद थे।

आठ पार्षदों ने ली भाजपा की सदस्यता
इस दौरान सोनीपत नगर पालिका की चेयरपर्सन लक्ष्मी तनेजा की अगुवाई में आठ पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिनका मुख्यमंत्री ने पार्टी में स्वागत किया। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों व भाजपा युवा मोर्चा ने सुनील लोहचब के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

संगठन बढ़ाने का फूंक गए मंत्र
कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनाया जाएगा। आज के समय विश्व का सबसे बड़ा संगठन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना है, जिसके आठ करोड़ सदस्य हैं।


भाजपा ने देशभर में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे कार्यकर्ताओं के बूते हासिल किया जाएगा। हर कार्यकर्ता को 100 सदस्य बनाने होंगे। सोनीपत में तीन लाख सदस्य बनाए जाएंगे, यहां की प्रत्येक विधानसभा से 50-50 हजार सदस्य बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed