फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Will get the gift of WTP in November, will help in satisfying the needs of 1.5 lakh people

Sonipat News: नवंबर में मिलेगी डब्ल्यूटीपी की सौगात, डेढ़ लाख लोगों के कंठ तर करने में मिलेगी मदद

Mon, 26 Aug 2024 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Will get the gift of WTP in November, will help in satisfying the needs of 1.5 lakh people
सोनीपत। रेलवे लाइनपार (पश्चिमी) क्षेत्र में रहने वाले डेढ़ लाख लोगों को जल्द पानी की किल्लत से राहत मिलने वाली है। ककरोई रोड पर 25 करोड़ रुपये से निर्मित जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) चालू करने की तैयारी जोरों पर है। अक्तूबर तक निर्माण पूरा हो जाएगा और ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवंबर में डब्ल्यूटीपी से पश्चिमी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ककरोई रोड पर निर्मित डब्ल्यूटीपी चालू होने के बाद 15 मिलियन लीटर रोजाना (एमएलडी) पानी मिल सकेगा। नगर निगम की ओर से पश्चिमी यमुना नहर से डब्ल्यूटीपी तक पानी पहुंचने के लिए ककरोई रोड के साथ चार किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाली जा रही है। ककरोई रोड के साथ 3000 मीटर लाइन बिछाई जा चुकी है। बाकी 1000 मीटर लाइन बिछाने का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन

ककरोई रोड पर सेक्टर-23 और आसपास की 15 कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति के लिए करीब पांच वर्ष पूर्व जल शोधन संयंत्र मंजूर किया था। इसके बाद ढाई साल पहले प्लांट बनाकर तैयार कर लिया गया, लेकिन सिंचाई विभाग से मंजूरी मिलने में दो साल का समय निकल गया था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर से 13 क्यूसेक पानी देने से मना कर दिया था। इसके बाद उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में तय हुआ था कि ककरोई झाल से पानी दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने सिंचाई विभाग को 7.50 लाख रुपये भी जमा कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंसेट
इन कॉलोनियों के लोगों को होगा फायदा

डब्ल्यूटीपी चालू होने पर डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। दहिया कॉलोनी, मायापुरी, कीर्ति नगर, सरस्वती विहार, देवीलाल कॉलोनी, गढ़ी ब्राह्माणान, विशाल नगर, वेस्ट राम नगर, भगत सिंह कॉलोनी, कालूपुर, बाबा कॉलोनी, मोहन नगर, लहराड़ा, आर्य नगर, इंडियन कॉलोनी, मयूर विहार समेत कई कॉलोनियों को फायदा हो सकेगा।






वर्जन
ककरोई रोड के साथ पेयजल लाइन दबाने का काम तेजी से किया जा रहा है। अक्तूबर में काम पूरा कर डब्ल्यूटीपी का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल प्रक्रिया से गुजरने के बाद नवंबर में पश्चिमी क्षेत्र की कॉलोनियों में पश्चिमी यमुना नहर के पानी की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। - नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed