फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Will do everything for the security of the nation and protection of Hindutva: Swami Dayanand

राष्ट्र की सुरक्षा व हिंदुत्व रक्षा के लिए करेंगे हर कार्य : स्वामी दयानंद

Tue, 10 Dec 2024 12:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Dec 2024 12:54 PM IST
विज्ञापन
Will do everything for the security of the nation and protection of Hindutva: Swami Dayanand
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, हमले व मंदिरों में तोड़फोड़ के विरोध में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सामाजिक संगठनों के साथ रोष मार्च निकाला। संतों के नेतृत्व में रोष मार्च कोर्ट रोड स्थित पंचायत भवन से शुरू किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय पहुंचा।
विज्ञापन

यहां सभी ने मिलकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एसडीएम अमित कुमार को ज्ञापन दिया। इससे पहले शहर की सड़कों पर एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्रीराम व भारत माता की जय के जयकारे गूंजे।
विज्ञापन

ज्ञापन में केंद्रीय सरकार से मांग की गई कि बांग्लादेश में हिंदू व अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाई जाए, ताकि हिंदू समुदाय आम आदमी की तरह जीवन यापन कर सकें। हिंदुओं की सुरक्षा के लिए बांग्लादेश सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मुरथल स्थित श्रीराम कृष्ण साधना केंद्र के पीठाधीश्वर 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती यति महाराज ने कहा कि भारत सरकार इस मामले को प्राथमिकता से उठाए। मामले में सख्त निर्णय लिया जाए, हिंदुओं की सुरक्षा का मानदंड तैयार किया जाए। बांग्लादेश में धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का सख्ती से पालन करवाया जाए। इस्काॅन मंदिर के संत चिन्मय कृष्ण दास को शीघ्र रिहा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी दयानंद सरस्वती यति महाराज ने कहा कि हिंदू समाज सोया हुआ नहीं है, अब जाग चुका है। राष्ट्र की सुरक्षा, हिंदुत्व रक्षा के लिए हर कार्य किया जाएगा। साधु समाज इसके लिए आगे रहेगा, आप सब उसका सहयोग करेंगे। इस मामले को सोनीपत ही नहीं, देशभर में उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस प्रयास में लगे हैं। हिंदू समाज के खिलाफ नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रोष मार्च में विधायक निखिल मदान, भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, भाजपा नेता राजीव जैन, ललित बत्रा, तरुण देवीदास, जिला महामंत्री निशान छौक्कर, नवीन मंगला, रविंद्र मलिक, नारायण गिरी महाराज, राजेश शर्मा, शेर सिंह, नरेश वर्मा, समुंद्र सिंह व बंसीलाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed