फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wife's acquaintance accused of attempted murder

Sonipat News: पत्नी के परिचित पर लगाया जानेलवा हमला करने का आरोप

Thu, 10 Apr 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 10 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Wife's acquaintance accused of attempted murder
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने अपनी पत्नी के परिचित पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। आरोपी है कि उन पर धारदार हथियार से वार किए गए। साथ ही कार से टक्कर मारकर कुचला भी गया। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-27 थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी बेटी के साथ अलग रहती है। उनका बेटा विदेश गया है। उनकी पत्नी सरकारी विभाग में कार्यरत है। 3-4 माह पहले उन्हें पता लगा कि उनकी पत्नी का प्रॉपर्टी डीलर संग संबंध है। वह उस व्यक्ति को समझाने उसके कार्यालय में गए थे। वहां पर उन पर हमला किया गया। 6 अप्रैल की रात को उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। साथ ही उन्हें जमीन पर गिराकर गाड़ी से कुचला गया। उन्होंने अपने भाई को कॉल की तो उनका भतीजा व मां उसे लेकर निजी अस्पताल गए। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed