फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wife killed elderly husband after he smoked a bidi.

Sonipat News: बीड़ी पीने पर भड़की पत्नी ने बुजुर्ग पति को मार डाला

Tue, 04 Nov 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Wife killed elderly husband after he smoked a bidi.
फोटो :16: सोनीपत के गोहाना स्थित गांव गढ़ी सराय नामदार खां में बुजुर्ग पर वार करती वीडियो में दि
गोहाना। गांव गढ़ी सराय नामदार खां में सोमवार सुबह बीड़ी पीने पर पत्नी ने ईंट और डंडे से पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी। आरोप है कि उसने मौत होने के बाद भी पति के शव पर लात-घूसों और कंघी से वार करती रही।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव महमूपुर निवासी सुरेश (60) एक साल से अपनी पत्नी पूनम के साथ गांव गढ़ी सराय नामदार खां में घर लेकर रह रहे थे। दंपती के बीच लंबे समय से कलह चल रही थी। रविवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। सोमवार सुबह जब सुरेश बीड़ी पीने लगे तो पूनम ने छीन ली। इसी बात को लेकर दोनों में फिर से विवाद हो गया।
विज्ञापन

गुस्से में आकर पूनम ने पास पड़ी ईंट और डंडे से सुरेश पर वार करने शुरू कर दिए। सिर और सीने में गंभीर चोट लगने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद भी पूनम का गुस्सा शांत नहीं हुआ और आंगन में पड़ी चारपाई पर बैठकर पति के शव पर बार-बार वार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम बड़बड़ाती रही कि मैं फिर ईंट मार दूंगी। शोर सुनकर पड़ोसी छत पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो बना लिया। सूचना मिलने पर एसीपी मलकीत सिंह और शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी पूनम को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सुरेश के चचेरे भाई राजेश की शिकायत पर पूनम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आरोपी महिला से हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ का प्रयास कर रही है। महिला गुमसुम है और कोई जवाब नहीं दे रही है। बताया जा रहा है कि दंपती घर में अकेले रहता था। एक बेटी की शादी कर चुके हैं और दूसरी अपनी बुआ के पास रहती है।


गांव गढ़ी सराय नामदार खां में महिला ने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जाएगा। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। -मलकीत सिंह, एसीपी, गोहाना।

फोटो :16: सोनीपत के गोहाना स्थित गांव गढ़ी सराय नामदार खां में बुजुर्ग पर वार करती वीडियो में दि

फोटो :16: सोनीपत के गोहाना स्थित गांव गढ़ी सराय नामदार खां में बुजुर्ग पर वार करती वीडियो में दि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed