फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   wife arrested for murder of cantor driver, arrested on charges of conspiracy partner murder

कैंटर चालक की साथी ने की थी हत्या, पत्नी ने रचा था षड्यंत्र, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Mar 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
wife arrested for murder of cantor driver, arrested on charges of conspiracy partner murder
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
खरखौदा। शहर के गोपालपुर रोड स्थित मॉडल टाउनशिप की जमीन पर की गई कैंटर चालक की हत्या से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने चालक के साथी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया है कि मृतक की पत्नी के कहने पर उसने चालक की रॉड सिर व चेहरे पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में झज्जर के गांव कनौंदा के रहने वाले संदीप को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कैंटर चालक का साथी थी और उसकी शादी भी चालक के पड़ोस में हुई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव गोपालपुर निवासी धर्मराज (42) कैंटर चालक था। वह 27 फरवरी को घर से भालौठ जाने की बात कहकर गया था। जिसके बाद 28 फरवरी की शाम को धर्मराज का फोन बंद हो गया था। बाद में 29 फरवरी को सोहटी गोपालपुर मार्ग से गुजर रहे एक राहगीर ने सडक़ किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखकर पुलिस को बताया था। शव की शनाख्त धर्मराज के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव से कुछ दूर लोहे की राड बरामद की थी। राड पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने धर्मराज के भतीजे धर्मेंद्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने धर्मराज का कैंटर खरखौदा बाइपास से बरामद कर लिया था। मामले में जांच करते हुए एसआई राकेश कुमार की टीम ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि वह धर्मराज का साथी था। वह भी वाहन चलाता है। उसका धर्मराज संग पैसों का लेनदेन था। साथ ही उसने बताया कि धर्मराज नशे का आदी था। जिसके चलते उसकी पत्नी मुन्नी भी उससे तंग थी। मुन्नी के कहने पर ही उसने धर्मराज पर हमला कर हत्या कर दी थी। उसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी संदीप को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने संदीप के बयान के आधार पर धर्मराज की पत्नी मुन्नी को भी हत्या का षड्यंत्र रचने की आरोपी बनाया है। पुलिस उसे भी जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

कैंटर की खिड़की खोलते ही नीचे गिरे धर्मराज पर किया था हमला
गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि जब वह धर्मराज को मिला तो वह कैंटर में बैठा था। जब उसने कैंटर की खिडक़ी खोली तो वह नशे में होने के चलते नीचे गिर गया था। जिस पर उसने राड उठाकर उसके सिर व चेहरे पर 27 वार कर उसकी हत्या कर दी थी। उसके सिर व चेहरे पर ही वार किए गए थे। उसकी हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मराज के गांव में आरोपी की ससुराल, एक साथ खरखौदा में भी रहे
आरोपी संदीप की ससुराल धर्मराज के गांव गोपालपुर में है। वह भी धर्मराज की तरह ही वाहन चालक है। साथ ही धर्मराज के पड़ोस में ही उसकी ससुराल है। जिसके चलते दोनों में दोस्ती हो गई थी। वह अक्सर मिलते रहते थे। इतना ही नहीं धर्मराज व संदीप का परिवार कुछढ समय तक खरखौदा में किराए पर भी रहा था। जहां से संदीप व धर्मराज के परिवार में अच्छे संबंध बन गए थे। बाद में धर्मराज अपने परिवार को लेकर गांव में चला गया था।

--
गोपालपुर रोड पर कैंटर चालक की हत्या के मामले से पर्दा उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सामने आया है कि आरोपी ने मृतक की पत्नी के कहने और पैसों के लेनदेन के झगड़े में चालक की हत्या की थी। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले मेें मृतक की पत्नी के खिलाफ भी षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज हुआ है। उसे भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
हरिंद्र कुमार, डीएसपी खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed