फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wife and daughter suspected of murdering son-in-law;Young man swallows poison at the mini-secretariat.

Sonipat News: पत्नी-बेटी पर दामाद की हत्या का संदेह, युवक ने लघु सचिवालय में निगला जहर

Sat, 03 Jan 2026 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Wife and daughter suspected of murdering son-in-law;Young man swallows poison at the mini-secretariat.
फोटो :23: सोनीपत के नागरिक अस्पताल से राजेश को लेकर खानपुर जाते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
सोनीपत। मुरथल फ्लाईओवर के पास वीरवार सुबह 9 बजे क्राइम यूनिट कुंडली ने मुठभेड़ के बाद सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर समीर और उसके भाई साजिद को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने 12 सितंबर को साजिद के साढ़ू निवाड़ा गांव, बागपत (यूपी) निवासी आस मोहम्मद उर्फ आशु की हत्या कर शव जलाने की बात कबूल की थी। इधर, शुक्रवार की दोपहर आस मोहम्मद के ससुर राठधना गांव निवासी राजेश (36) ने लघु सचिवालय में जहर निगल लिया। उसे गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

राठधना रोड स्थित एक विवि में सफाई कर्मी विनोद ने आरोप लगाया कि आस मोहम्मद हत्याकांड में पुलिस उसकी पत्नी हलीमा और मुंह बोली बेटी सबीना पर हत्या का शक जता रही है। कहा, वह और उनका परिवार अपने दामाद को क्यों मारेगा? उसने मानसिक तनाव और पुलिस कार्रवाई से आहत होकर लघु सचिवालय में जहर निगला है।
विज्ञापन

राजेश ने मुस्लिम महिला से की है शादी

अस्पताल में भर्ती राजेश ने बताया कि उसकी शादी मुस्लिम महिला हलीमा से हुई है। 12 सितंबर, 2025 को उसकी मुंह बोली बेटी सबीना का पति आस मोहम्मद उर्फ आशु संदिग्ध हाल में लापता हो गया। बीते दिन पता चला कि उसकी हत्या कर शव जला दिया गया था। इस मामले में पुलिस विनोद की पत्नी हलीमा और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहर की सूचना से मचा हड़कंप
शुक्रवार की दोपहर लघु सचिवालय मुख्य गेट के पास कीटनाशक पीने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर कोर्ट परिसर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राजेश को पीसीआर से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे गंभीर हालत में पहले खानपुर फिर रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
गुमशुदगी दर्ज नहीं कराने से गहरा रहा शक
पुलिस जांच में पता चला है कि आस मोहम्मद के लापता होने के बाद उसकी पत्नी सबीना व अन्य परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। दूसरी तरफ, समीर और आस मोहम्मद की पत्नी के बीच मधुर संबंध होने की बाते भी सामने आ रही है। इससे पुलिस को आस मोहम्मद हत्याकांड में सबीना की भूमिका संदिग्ध लग रही है। यही वजह है कि पुलिस पूछताछ के लिए विनोद के परिजनों पर दबाव बना रही है।
समीर का खुलासा: पेचकस से की थी हत्या

मुठभेड़ में गिरफ्तार साजिद और उसके भाई समीर ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने आशु की पेचकस से हत्या की थी। इसके बाद शव जला दिया था। हालांकि, शव पूरी तरह नहीं जल पाया था। शुक्रवार को साजिद को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, गोली लगने से घायल समीर फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। बहालगढ़ पुलिस जल्द साजिद और समीर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर हत्या, शव जलाने और साजिश से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी।



हिंदू धर्म से हुआ था अंतिम संस्कार

आस मोहम्मद का शव मिलने के बाद शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इस पर पुलिस ने हिंदू मानकर अंतिम संस्कार के लिए शव हिंदू संस्था को सौंप दिया था। इसके बाद हिंदू रीति रिवाज से ही आस मोहम्मद का अंतिम संस्कार हुआ था।


-सीआईए कुंडली ने मुरथल क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में राजेश नाम के युवक ने जहर खाया है। पुलिस आस मोहम्मद की हत्या में उसकी भूमिका का भी पता लगाएगी।

-कुशलपाल सिंह, डीसीपी पश्चिम सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed