{"_id":"676715a822506133da0c4ce5","slug":"while-repairing-the-meter-a-young-man-got-burnt-due-to-a-short-circuit-and-the-meter-caught-fire-sonipat-news-c-197-1-snp1003-129642-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मीटर को ठीक करते समय शॉर्ट सर्किट होने से युवक झुलसा, मीटर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मीटर को ठीक करते समय शॉर्ट सर्किट होने से युवक झुलसा, मीटर में लगी आग
Sun, 22 Dec 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। आईटीआई चौक के पास शनिवार दोपहर बिजली मीटर में आई तकनीकी खराबी को दूर करते समय शॉर्ट सर्किट हो गया। इस दौरान युवक को अचानक करंट का झटका लगा और शॉर्ट सर्किट से मीटर में लगी आग से युवक झुलस गया। आग लगने के बाद वहां से गुजर रहे लोग भी एकत्रित हो गए। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में जाकर उपचार कराया।
उपमंडल अभियंता विक्की गहलावत ने बताया कि आईटीआई चौक के नजदीक टावर लगा हुआ है। टावर के मीटर को छू रहे युवक को अचानक करंट लगा है। बिजली निगम कार्यालय में मीटर को ठीक कराने के लिए कोई भी शिकायत दर्ज नहीं हुई और न ही बिजली निगम के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी कोई शिकायत दर्ज हुई। युवक को करंट लगने के बाद उन्हें जोर का झटका लगा और वह झुलस गया। तभी मीटर में आग लग गई। टीम को भेजकर मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।