{"_id":"62950f506c5fab179c36b296","slug":"while-digging-the-foundation-two-brothers-were-buried-under-the-rubble-due-to-the-collapse-of-the-wall-one-died-sonipat-news-rtk64819727","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींव खोदते समय दीवार गिरने से मलबे में दबे दो भाई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींव खोदते समय दीवार गिरने से मलबे में दबे दो भाई, एक की मौत
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बीधल में प्लाट में नींव खोदते समय दीवार गिरने से दो सगे भाई मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां पर चिकित्सक ने एक भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर प्लाट मालिक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बीधल निवासी कृष्ण ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई ओमप्रकाश मजदूरी करते थे। गांव का दिनेश अपने प्लाट में नींव की खोदाई कराने के लिए दोनों भाइयों को लेकर गया था। रविवार को दोनों भाइयों ने नींव की खोदाई शुरू कर दी। करीब दो फुट गहराई की नींव खोदने के बाद उन्होंने काम रोक दिया। दिनेश ने उनको और गहरी नींव खोदने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। कृष्ण के अनुसार उसने कहा कि गहरी नींव खोदने पर प्लाट के साथ लगती दूसरे भवन की दीवार गिर सकती है और उनको चोट लग सकती है। इस पर दिनेश ने कहा उन्हें कुछ नहीं होगा। बस काम करते रहो। दिनेश ने दबाव देकर काम कराया। नींव की खोदाई के दौरान साथ लगती दीवार गिर गई, जिससे कृष्ण और ओमप्रकाश मलबे में दब गए। दिनेश दोनों भाइयों को घायलावस्था में छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को मलबे से निकाल कर गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। कृष्ण की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके हादसे की जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
दीवार बनाने के लिए नींव की खोदाई कर रहे दो भाइयों पर साथ लगते भवन की दीवार गिर गई। जिससे एक भाई की मौत हो गई। दूसरे भाई ने नींव की खोदाई करा रहे प्लाट मालिक पर आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। -कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर गोहाना