फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   While carrying the solar plate on the roof, the wall and plate fell on the person, death

सोलर प्लेट छत पर ले जाने के दौरान व्यक्ति पर दीवार व प्लेट गिरी, मौत

Wed, 20 Apr 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
While carrying the solar plate on the roof, the wall and plate fell on the person, death
गांव असावरपुर में सोलर प्लेट छत पर ले जाने के दौरान अचानक छत पर बनी दीवार और बाद में सोलर प्लेट गिरने से उसके नीचे दबकर व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति के पिता ने दंपती के खिलाफ लापरवाही करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव असावरपुर के रहने वाले राम सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि उसका बेटा वीरेंद्र (38) गांव के ही दयानंद के घर काम करने गया था। दयानंद व उसकी पत्नी कृष्णा घर की छत पर सोलर प्लेट लेकर जा रहे थे। वीरेंद्र भी सोलर प्लेट को नीचे से पकड़ रखा था। इस दौरान पांच-छह फीट ऊपर जाने पर छत पर बनी दीवार गिर गई। जिससे वीरेंद्र दीवार के नीचे दब गया। राम सिंह ने बताया कि इस दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। उसने देखा कि दयानंद व कृष्णा सोलर को ऊपर खींच रहे थे। उसने आवाज लगाकर कहा कि रस्सी को नहीं छोड़ना। अगर रस्सी छोड़ी तो सोलर उसके बेटे पर गिर जाएगा और वह मर जाएगा। उसके बावजूद वह सोलर को छोड़कर भाग गए। जिससे सोलर प्लेट नीचे वीरेंद्र पर गिर गई। पहले दीवार व बाद में सोलर प्लेट गिरने से वीरेंद्र की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में राम सिंह के बयान पर आरोपी दंपती के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के बाद बहन के घर भात भरने गए परिजन
गांव असावरपुर में दीवार व सोलर प्लेट के नीचे दबकर काल का ग्रास बने वीरेंद्र की भांजी की बुधवार को शादी हुई। परिवार के सदस्यों ने बेटे का अंतिम संस्कार किया और उसके बाद दिल्ली के गांव नंगली नाथूपुर में जाकर वीरेंद्र की बहन के घर भात भरा। परिजनों ने बताया कि उन्होंने वीरेंद्र की बहन समुंद्री को इस घटना की जानकारी नहीं दी है। जिससे शादी के घर में किसी तरह का मातम न पसरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
व्यक्ति पर दीवार व सोलर प्लेट गिरने से मौत हो गई। व्यक्ति के पिता का आरोप है कि बेटा आरोपी दंपती के घर काम करने गया था। इसी दौरान हादसा हुआ। लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed