फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When wife left home, young man quarreled with parents and beat her with a stick, mother died

Sonipat News: पत्नी घर से गई तो युवक ने माता-पिता से झगड़ा कर डंडे से पीटा, मां की मौत

Sun, 29 Oct 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
When wife left home, young man quarreled with parents and beat her with a stick, mother died
रोशनी। फाइल फोटो
सोनीपत। गांव रसूलपुर में पत्नी के मायके जाने पर गुस्साए एक युवक ने शुक्रवार की रात के समय अपने माता-पिता पर डंडे से हमला दिया। इसमें मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित के भतीजा ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। इसके बाद भतीजे ने घायलों को पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को रविवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर निवासी प्रकाश ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा सुभाष शादीशुदा है। उनके बेटे की पत्नी अपने मायके चली गई। इसे लेकर 27 अक्तूबर की रात एक बजे उनका बेटा सुभाष घर में उनके व उनकी पत्नी रोशनी के साथ झगड़ा करने लगा। इस पर उन्होंने बेटे को समझाने का प्रयास किया तो बेटे ने डंडे से उन्हें पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। शोर सुनकर उनका भतीजा रणधीर आ गया। वह उन्हें लेकर रात को ही नागरिक अस्पताल में पहुंचा, जहां पर दोनों को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाने के बजाय उनका भतीजा उन्हें लेकर पानीपत के निजी अस्पताल में पहुंचा, जहां पर उपचार के दौरान उनकी पत्नी रोशनी की मौत हो गई। पुलिस ने प्रकाश के बयान पर सुभाष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार रात को मुरथल थाना पुलिस ने आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि गांव रसूलपुर की बुजुर्ग महिला की पानीपत में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के पति ने अपने बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed