फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When the tender got stuck, the mayor himself came to the field to get the cleaning done.

Sonipat News: टेंडर अटका तो मेयर सफाई करवाने खुद मैदान में उतरे

Sat, 20 Jun 2026 05:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jun 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
When the tender got stuck, the mayor himself came to the field to get the cleaning done.
फोटो : सोनीपत शहर में सफाई अ​भियान के दौरान कूड़े के ढेर उठवाते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सफाई का टेंडर होने में हो रही देरी के कारण कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। हालात बिगड़ते देख मेयर राजीव जैन खुद मैदान में उतर गए हैं। शनिवार को उन्होंने निगम के स्थायी सफाई कर्मचारियों और जेबीएम टीम के साथ विशेष सफाई अभियान चलाकर कूड़े उठवाए।

मेयर ने कहा कि स्वच्छता शहर की पहचान और नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने तक निगम अपने संसाधनों के माध्यम से सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का हरसंभव प्रयास करेगा।
विज्ञापन

नगर निगम का सफाई टेंडर 15 जून को समाप्त हो गया था। इसके बाद नई शर्तों के साथ दो बार टेंडर आमंत्रित किए गए लेकिन कोई एजेंसी सामने नहीं आई। अब निगम ने पुरानी शर्तों पर तीसरी बार टेंडर जारी किया है। नई एजेंसी के चयन तक सफाई व्यवस्था बनाए रखना निगम प्रशासन के लिए चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मेयर ने शहरवासियों और दुकानदारों से अपील की कि नई सफाई एजेंसी के कार्यभार संभालने तक वह कूड़ा सड़कों और खाली प्लॉटों में फेंकने से बचें। घरों से निकला कूड़ा गाड़ियों में ही डालें।


कपड़ा मार्केट से शुरू हुआ अभियान

हर शनिवार आयोजित किए जाने वाले स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर सोनीपत अभियान के तहत मेयर ने सबसे पहले कपड़ा मार्केट क्षेत्र का दौरा किया। यहां सड़कों और खाली स्थानों पर जमा कूड़ा हटवाया गया। इसके अलावा रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सामने व आसपास सफाई करवाई गई। ओल्ड डीसी रोड स्थित नंदवानी नगर मंदिर के बाहर से भी कूड़ा हटवाया गया। झाड़ियों को कटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed