फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When the SO refused to talk on the phone, the angry employees sat on a dharna.

Sonipat News: एसओ ने फोन पर बात करने से मना की तो गुस्साए कर्मचारी धरने पर बैठे

Wed, 09 Aug 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 09 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
When the SO refused to talk on the phone, the angry employees sat on a dharna.
फोटो 31: नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। सफाई कर्मचारियों के मैनपावर का टेंडर खत्म होने के बाद से कर्मचारी उन्हें पे रोल की मांग कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर वह मंगलवार दोपहर नगर निगम के सेक्शन अधिकारी (एसओ) से मिले। मुद्दे पर बात करते हुए सफाई कर्मचारियों ने मुख्य सफाई निरीक्षक की एसओ से फोन पर बात करने की मांग की। इस पर एसओ ने बात करने से मना किया तो गुस्साए सफाई कर्मचारियाें ने हंगामा कर दिया और नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना दिया।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि नगर निगम की ओर से सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। सफाई कर्मचारी काफी समय से आंदोलनरत हैं। एक साल पहले सफाई कर्मचारियों के मैनपावर का टेंडर खत्म हो गया था। उसके बाद से कर्मचारी उन्हें पे रोल पर लेने की मांग कर रहे है। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार दोपहर नगर निगम के सेक्शन अधिकारी से मिले ने। इस दौरान उन्होंने पे रोल को लेकर तैयार किए गए प्रस्ताव के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने मुख्य सफाई कर्मचारी साहब सिंह की फोन पर सेक्शन अधिकारी से बात करानी चाही, लेकिन उन्होंने फोन पर बात करने से मना कर दिया। तभी गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। जिसके चलते कर्मचारी एकत्रित होकर नगर निगम कार्यालय के गेट पर एकत्रित हो गए और धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। पे रोल पर कर्मचारियों को लेने के लिए जो फाइल मुख्यालय भेजी जानी है, उस फाइल को लेकर अधिकारी उन्हें कोई सही जानकारी नहीं दे रहे है। अधिकारियों की मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5 बजे तक नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्य गेट से किसी को न अंदर घुसने दिया और न ही बाहर जाने दिया। शाम 5 बजे कर्मचारियों के बीच लेखाधिकारी व मुख्य सफाई निरीक्षक पहुंचे। इस दौरान उनकी मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।

फोटो 31: नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो 31: नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो 31: नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो 31: नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो 31: नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो 31: नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed