फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When the MLA raised the issue of Yamuna erosion, Rs 4 crore was sanctioned.

Sonipat News: विधायक ने यमुना के कटाव का मुद्दा उठाया तो चार करोड़ हुए मंजूर

Mon, 23 Feb 2026 08:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Feb 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
When the MLA raised the issue of Yamuna erosion, Rs 4 crore was sanctioned.
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान अपने क्षेत्र के मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान ने यमुना नदी से सटे गांवों में बाढ़ और भूमि कटाव का मुद्दा उठाया। विधायक ने प्रश्नकाल में सदन को अवगत कराया कि बीते बरसात के मौसम में यमुना का जलस्तर बढ़ने से पबनेरा गांव के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कटाव को रोकने के लिए सरकार ने 4 करोड़ रुपये की राशि मंजूर भी कर दी है।
विधायक ने बताया कि उत्तर प्रदेश की ओर बनाए जाने वाले ठोकरों के कारण पानी का बहाव हरियाणा की ओर मुड़ जाता है। इससे यहां कटाव की समस्या गंभीर हो जाती है। देखते ही देखते किसानों की करीब 250 एकड़ उपजाऊ भूमि नदी में समा गई।
विज्ञापन


जवाब में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि सरकार के पास कोई नया बांध बनाने का प्रस्ताव लंबित नहीं है। इलाके में पहले ही तीन बांध बनाए जा चुके हैं। हालांकि, पबनेरा गांव में हो रहे भूमि कटाव की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने बड़ी राहत की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पबनेरा और आसपास के प्रभावित इलाकों में कटाव को रोकने के लिए सरकार ने 4 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। जल्द ही काम शुरू होगा। इसके अलावा अगर किसी तरह की तकनीक दिक्कत आती है तो उसे दूर करने को लेकर हरियाणा का नहरी विभाग उत्तर प्रदेश के साथ समन्वय बैठक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed