{"_id":"68911714b24779350b0aabc4","slug":"when-the-husband-returned-from-the-market-he-found-his-wife-hanging-from-a-noose-sonipat-news-c-197-1-snp1012-140321-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पति बाजार से लौटकर आया तो फंदे से लटकी मिली पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पति बाजार से लौटकर आया तो फंदे से लटकी मिली पत्नी
Tue, 05 Aug 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ थाना क्षेत्र में महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर नमूने एकत्रित किए।
उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी की रहने वाली मोनी देवी की शादी यूपी के ही हरदोई जिले के रहने वाले मनीष के साथ वर्ष 2022 में हुई थी। मनीष हाल में बहालगढ़ थाना क्षेत्र में किराये के कमरे में रहते हैं। रविवार रात करीब 9 बजे वह सामान लेने के लिए बाजार चले गए।
वापस आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था मनीष ने बताया कि दरवाजा तोड़कर वह कमरे के अंदर घुसे तो उनकी पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। उसने अपने दोस्त को बुलाया और शव को फंदे से नीचे उतारा। मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाकर नमूने एकत्रित करवाए। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि मृतका के परिजनों को सुबह ही कॉल करके इस संबंध में सूचना दे दी गई थी। देर शाम तक वह सोनीपत नहीं पहुंच पाए थे। उनके आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।