{"_id":"67b8d807cd40103f5e08b1cb","slug":"when-the-driver-suddenly-turned-the-bike-rider-died-after-colliding-with-the-car-sonipat-news-c-197-1-snp1001-132647-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अचानक मुड़ा चालक तो कार में टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अचानक मुड़ा चालक तो कार में टकराकर बाइक सवार की मौत
Sat, 22 Feb 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा के पास कार में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बाइक सवार के पीछे स्कूटी पर चल रहे उनके पिता के सामने हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रभु नगर निवासी लक्ष्मी नारायण ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे आदित्य गुप्ता (21) वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार होकर कच्चे क्वार्टर की तरफ जा रहे थे। वह भी अपनी स्कूटी पर किसी काम से बेटे के पीछे जा रहे थे। जब उनके बेटे रोहतक रोड पर आईसीआईसीआई बैंक के सामने पहुंचे तो एक चालक ने अचानक लापरवाही से कार को मोड़ दिया। इससे कार का कंडक्टर साइड का हिस्सा बेटे की बाइक से टकरा गया। हादसे में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बेटे को लेकर अस्पताल में गए जहां चिकित्सक ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।