{"_id":"66240bb8774105a0f80e254b","slug":"when-people-protested-against-dumping-garbage-in-the-pond-the-officials-got-it-cleaned-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117125-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जोहड़ में कूड़ा डालने का विरोध किया तो अधिकारियों ने कराई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जोहड़ में कूड़ा डालने का विरोध किया तो अधिकारियों ने कराई सफाई
Sun, 21 Apr 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 21 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव लल्हेड़ी में कराई गई जोहड़ की सफाई। संवाद
गन्नौर। गांव लल्हेड़ी के ग्रामीणों ने जोहड़ में कूड़ा डालने को लेकर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रोष जताया। इसके बाद एचएसआईआईडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक मौके पर पहुंचकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बुलडोजर मंगवाकर जोहड़ की सफाई कराई।
ग्रामीण जयभगवान मलिक, रामकिशन, अनिल कुमार ने बताया कि गांव स्थित जोहड़ 90 वर्ष पुराना है। इसमें पशुओं के लिए साफ पानी छोड़ा जाता है। इसमें फैक्टरियों से निकलने वाला कूड़ा फेंका जा रहा है जिससे पानी दूषित हो रहा है। जयभगवान मलिक का आरोप है कि कुछ फैक्टरी संचालक बोरिंग करके जमीन में दूषित पानी छोड़ रहे है। जिस कारण आस पास के लगते गांवों में भूजल भी दूषित हो रहा है। एचएसआईआईडीसी बड़ी के वरिष्ठ प्रबंधक जगदीश देशवाल ने कहा कि गांव लल्हेड़ी के ग्रामीणों की तरफ से जोहड़ में कूड़ा डालने की शिकायत मिली थी। इसके बाद बुलडोजर जोहड़ को साफ करा दिया और ग्रामीणों की पर जोहड़ में साफ पानी के लिए लाइन डलवा दी गई है।