फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When Lord Rama killed Tadka and ended her terror.

Sonipat News: जब श्रीराम ने ताड़का का वध कर उसके आतंक का किया अंत

Sun, 12 Apr 2026 06:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Apr 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
When Lord Rama killed Tadka and ended her terror.
हरिनाम संकीर्तन व श्री सुंदरकांड पाठ के दौरान भजन करते श्रीराम परिवार के सदस्य व मौजूद श्रद्धाल
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



सोनीपत। श्रीराम परिवार की ओर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सब्जी मंडी में ललित जैन के निवास पर श्री सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन रामकथा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक निखिल मदान और पूर्व मेयर राजीव जैन विशेष रूप से उपस्थित हुए।
संस्था प्रमुख ओपी अरोड़ा ने कहा कि श्रीरामचरितमानस के बालकांड में विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम की तरफ से ताड़का वध करने का वर्णन है। मार्ग में ताड़का के भीषण रूप को देखकर विश्वामित्र की आज्ञा से राम ने एक ही बाण से उसका वध कर दिया। इससे उसे मोक्ष मिला और वह दिव्य स्वरूप प्राप्त कर विष्णु में विलीन हो गई।
विज्ञापन


ऋषि विश्वामित्र के आश्रम के पास ताड़का नामक राक्षस का बहुत आतंक था। गुरु विश्वामित्र ने रामजी को आज्ञा दी कि वे धर्म की रक्षा के लिए इस राक्षस का वध करें क्योंकि स्त्री होने पर भी वह एक महापापी व नरभक्षी थी। ताड़का ने क्रोध में आकर राम-लक्ष्मण पर आक्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने भीषण धूल उड़ाकर और विषैला धुआं फैलाकर दोनों भाइयों को डराने का प्रयास किया। प्रभु श्रीराम ने अपने धनुष की टंकार से ताड़का को सावधान किया। एक ही बाण से उसका वध कर दिया। इस तरह ताड़का को अगस्त्य मुनि के श्राप से मुक्ति मिली, क्योंकि स्वयं भगवान विष्णु के अवतार राम के हाथों मारा जाना उसके लिए मोक्ष का कारण बना।
ताड़का वध के बाद ऋषि विश्वामित्र ने प्रसन्न होकर रामजी को कई दिव्य अस्त्र-शस्त्र दिए जिससे उन्हें अतुलित बल और तेज प्राप्त हुआ। इस घटना के बाद विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा हुई और श्रीराम को उनके प्रथम रण कौशल के लिए सराहा गया।

इस मौके पर पवन सहगल, शाम रहेजा, राकेश बहल, ललित बत्रा, महेश सपड़ा, महेश पाण्डे,दिनेश अरोड़ा, सुरेन्द्र भुटानी, पुनीत सहगल, यश तनेजा आदि मौजूद रहे। अंत में आरती व भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed