{"_id":"669bea1cc40ade03450b0c34","slug":"when-i-clicked-on-the-link-on-my-mobile-rs-266-lakh-was-withdrawn-from-my-credit-card-sonipat-news-c-197-1-snp1002-121631-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोबाइल पर आए लिंक पर क्लिक किया तो क्रेडिट कार्ड से निकल गए 2.66 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोबाइल पर आए लिंक पर क्लिक किया तो क्रेडिट कार्ड से निकल गए 2.66 लाख रुपये
Sat, 20 Jul 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। आदर्श नगर निवासी युवक को ठगों ने अपना शिकार बनाया है। युवक के क्रेडिट कार्ड से 2.66 लाख रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने तुरंत क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करवा शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदर्श नगर निवासी अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पास 12 जुलाई को एक कंपनी के नाम से मैसेज आया था। पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया तो उसके मोबाइल पर दो ओटीपी आए। पहले ओटीपी के मैसेज से 91486.80 रुपये और दूसरे ओटीपी मैसेज से एक लाख 75 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने तुरंत क्रेडिट कार्ड के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर क्रेडिट कार्ड को बंद करा दिया। साथ ही पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहन सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस ठगों सा पता लगाकर कार्रवाई करेगी।