{"_id":"67fd5779c17aaa2a1b0d2364","slug":"when-buses-did-not-run-on-local-routes-passengers-started-seeing-their-destination-far-away-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135208-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लोकल रूट पर नहीं चलीं बसें तो यात्रियों को मंजिल दिखने लगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लोकल रूट पर नहीं चलीं बसें तो यात्रियों को मंजिल दिखने लगी दूर
Tue, 15 Apr 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10: सतनारायण, डिकाडला
सोनीपत। यमुनानगर में हुई प्रधानमंत्री की रैली के चलते सोमवार को जिलाभर में रोडवेज सेवाएं चरमराई रहीं। रोडवेज बसों के सभी लोकल रूट बंद रहे। लंबे रूट से भी बसों को हटाया गया। रोडवेज की ओर से 92 बसों को यमुनानगर भेजा गया था। इनमें से 10 बस एक दिन पहले प्रशासनिक ड्यूटी पर भेज दी गई थीं। जिससे यात्री रोडवेज बसों के आने के इंतजार में भटकते रहे। सोनीपत और गोहाना बस अड्डे पर हर रूट पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। पूछताछ खिड़की पर भी यात्री बसों के आने की जानकारी लेते रहे।
यमुनानगर में हुई प्रधानमंत्री की रैली में भेजने के लिए जिलेभर से 110 रोडवेज बसों का इंतजाम किया गया था। इनमें से 10 बसों को रविवार को यमुनानगर प्रशासनिक ड्यूटी पर भेज दिया गया था। सोमवार सुबह शहर व विभिन्न गांवों से 100 में से 82 बसों को भेजा गया। प्रधानमंत्री की रैली जाने वाले लाेगों की संख्या कम होने की वजह से 18 बसें वापस आ गई थीं। उसके बाद उन बसों को रोहतक रूट, दिल्ली व मेरठ रूट पर चलाया गया। बसों में भीड़ होने से कुछ यात्री छतों पर यात्रा करने के लिए मजबूर हुए। लोकल व लंबे रूट पर बसों की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सांपला, रोहतक, बहादुरगढ़, गोहाना रूट परिवहन समिति की बसों के सहारे रहे। एक साथ बड़ी संख्या में रोडवेज बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजे जाने से दिन में बस अड्डे से बसें नदारद रहीं।
दिल्ली, चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही
सोनीपत से 92 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गई थीं। इनमें 71 बसें सोनीपत बस अड्डे की शामिल रहीं। वहीं 21 बसें गोहाना सब डिपो से भेजी गईं। इससे जिले में परिवहन सेवाएं चरमराई रहीं। दोपहर के समय बस अड्डे पर विभिन्न रूटों पर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही। बसों की कमी होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा यात्रियों की भीड़ दिल्ली, पानीपत, चंडीगढ़ रूट पर रही।
विज्ञापन
यह रूट रहे बंद
सोनीपत बस अड्डे से लंबे रूट पर बसों के फेरे कम किए गए तो सभी लोकल बंद ही रहे। इनमें सोनीपत से दिल्ली वाया फरमाणा, दोदवा, सिटावली, रहमाणा, पबनेरा, घसौली, सरगथल, नरेला, गन्नौर, बड़ौली, सफियाबाद, चटिया, रोहतक, उमेदगढ़, नारनौल, हिसार सहित अन्य रूट पूरी तरह बंद रहे। इससे यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
मैं सोनीपत किसी काम से आया था। वापस दिल्ली जाने के लिए एक घंटे से बस अड्डे पर बस के आने का इंतजार कर रहा हूं। दिल्ली जाने वाली बस नहीं आने से परेशानी हो रही है। -कराबुदीन, गाजियाबाद
शादी में शामिल होने के लिए रोहतक गया था। अपने गांव जाने के लिए रोडवेज बस के इंतजार में बैठा हूं। पूछताछ खिड़की पर भी बस के आने की सही जानकारी नहीं मिल रही है। -सतनारायण, डिकाडला।
सरकार को बस बाहर भेजनी थी तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। रोहतक जाने के लिए रोडवेज बस भी नहीं मिल पा रही है। जिससे परिवहन समिति की बस में बैठ जाना पड़ेगा। -देवेंद्र सैनी, सैनीपुरा।
परिवहन समिति की बस में बैठक खरखौदा से सोनीपत बस अड्डे पर पहुंचा हूं। पानीपत जाने के लिए दूसरी बस का इंतजार करना पड़ रहा है। -महाबीर, खरखौदा
सरकार के आदेश पर 92 रोडवेज बसों को यमुनानगर भेजा गया था। व्यवस्था बनाए रखने के लिए बसों के रूट पर ट्रिप बढ़ाए गए हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो और परिवहन समिति की बसों का भी संचालन किया गया। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज।