{"_id":"670da537644bd6c77b0628c4","slug":"when-asked-to-remove-bike-attacked-with-knife-sonipat-news-c-197-1-snp1001-126110-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाइक हटाने को कहा तो चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाइक हटाने को कहा तो चाकू से किया हमला
Tue, 15 Oct 2024 04:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल अड्डा के पास जाम में फंसे युवक ने वापस जाने के लिए अपनी बाइक मोड़ने का प्रयास किया तो एक अन्य युवक ने अपनी बाइक रास्ते में खड़ी कर दी। उसे बाइक हटाने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा।
आरोप है कि इसी दौरान युवक के दोस्त आए और बाइक वापस मोड़ने का प्रयास कर रहे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल ने युवकों की एक बाइक के नंबर पुलिस को दिया है। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आदर्श नगर की गली नंबर-1 निवासी हन्नी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह दशहरा पर्व की शाम को अपनी बाइक पर फैज बाजार से अपने घर आदर्श नगर जा रहे थे। शाम को मुरथल अड्डा चौक के पास जाम लगा था। जाम में फंसने पर वह बाइक को लेकर वापस जाने लगे। इसी दौरान उनके पीछे एक अन्य बाइक सवार खड़ा था। उन्होंने उसे बाइक हटाने को कहा तो वह गाली देने लगा। इसी बीच बाइक सवार युवक के पांच-छह दोस्त भी आ गए। हन्नी का आरोप है कि उन्होंने उसे बाइक से नीचे उतारकर पिटाई कर दी। एक युवक ने चाकू निकालकर उनके गाल व आंख के ऊपर वार दिए। इससे वह घायल हो गए।