फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When asked to give way, he hit a stone and broke the child's eye.

Sonipat News: रास्ता देने को कहा तो रोड़ी मारकर बालक की आंख फोड़ी

Mon, 09 Dec 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Dec 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
When asked to give way, he hit a stone and broke the child's eye.
फोटो :20: सोनीपत के गांव तिहाड़ मलिक में अपने पिता के साथ छात्र अंश। संवाद
गांव तिहाड़ मलिक में किशोर ने रोड़ी (पत्थर का टुकड़ा) मारकर बालक की आंख फोड़ दी। दौड़ लगा रहे बालक ने किशोर को रास्ता देने को कहा तो उनमें विवाद हो गया था। बालक की आंख का ऑपरेशन कराने के बाद भी उसे दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


गांव तिहाड़ मलिक निवासी रमेश ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह उनका बेटा अंश (12) अन्य बच्चों के साथ गांव के स्कूल में दौड़ लगाने गया था। वहां पर गांव का ही 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला किशोर भी मौजूद था। दौड़ लगाते समय बेटे ने किशोर से रास्ता देने को कह दिया। इससे किशोर बिफर गया और वहां पर पड़ी टूटी आंधी ईंट उठाकर बेटे को फेंक कर मार दी। गनीमत रही कि ईंट अंश को नहीं लगी। इसके बाद उसने रोड़ी उठाकर अंश की आंख पर मार दी। बेटा बुरी तरह घायल हो गया। वह बेटे को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले गया, वहां से चिकित्सक ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई से बेटे को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ले गए। चिकित्सक ने बताया कि अंश की आंख की पुतली के फटकर दो भाग हो गए। ऑपरेशन भी किया गया, लेकिन उसके बाद भी अंश को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


------------
बालक की आंख में रोड़ी मारने की जानकारी मिली थी। बालक के पिता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

- इंस्पेक्टर अरुण कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed