फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wheat will not be purchased in silo this time, stock is not empty

Sonipat News: साइलो में इस बार नहीं खरीदा जाएगा गेहूं, स्टॉक खाली नहीं हुआ

Tue, 25 Mar 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Mar 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Wheat will not be purchased in silo this time, stock is not empty
सोनीपत। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की ओर से इस बार साइलो (भंडारण स्थान) मोहाना में गेहूं नहीं खरीदा जाएगा। वर्ष 2024-25 के दौरान साइलो से स्टॉक खाली नहीं हो सका। इसमें 50 हजार मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं भरा हुआ है। ऐसे में जिला के चार मंडियों व 19 खरीद खरीद केंद्रों में 1 अप्रैल से गेहूं खरीदा जाएगा। इस बार किसानों को पिछले वर्ष के मुकाबले 150 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा मिलेंगे।
विज्ञापन

जिले में चार बड़ी मंडियां सोनीपत, गन्नौर, गोहाना व खरखौदा हैं। वहीं, विभिन्न गांवों में 19 गेहूं खरीद केंद्र बनाए हुए हैं। इस बार 1.45 लाख हैक्टेयर जमीन पर गेहूं की खेती की गई है। जिसमें पांच लाख मीट्रिक टन गेहूं की पैदावार की संभावना है। केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2425 रुपये निर्धारित किया है। प्रदेश सरकार ने चार एजेंसियों को गेहूं खरीद के लिए मंडियां आवंटित की है। साथ ही कहा कि जो एजेंसी शनिवार को गेहूं खरीद करेगी वही एजेंसी रविवार को भी खरीदेगी। गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर संबंधित मार्केट कमेटी प्रशासन ने मंडियों व खरीद केंद्रों में सफाई, बिजली व पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एजेंसियों का इस तरह रहेगा खरीद केंद्र पर शेड्यूल

हैफेड : बरोदा, भैंसवाल, बिचपड़ी, कासंडी, कथूरा, मुंडलाना, रुखी, नाहरा, जाखौली व बीसवां मील खरीद केंद्र में रोजाना गेहूं की खरीद करेगी। गन्नौर मंडी में मंगलवार, वीरवार व शनिवार, सोनीपत व गोहाना अनाज मंडी में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार और मुरथल में मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार को खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग :दातौली, खरखौदा व सनपेड़ा में रोजाना गेहूं की खरीद की जाएगी। गन्नौर अनाज मंडी में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार, गोहाना मंडी में शनिवार को, मुरथल में सोमवार व बुधवार को गेहूं की खरीद की जाएगी।
एफसीआई : फरमाणा, मोहाना व हुल्लाहेड़ी में रोजाना गेहूं की खरीद होगी।

हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन : खानपुर कलां, पुगथला व पुरखास खरीद केंद्र पर रोजाना खरीद की जाएगी। गोहाना मंडी में मंगलवार व वीरवार, सोनीपत मंडी में मंगलवार, वीरवार व शनिवार को खरीद की जाएगी।
-----


मंडियों व खरीद केंद्रों में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी। सरकार ने चार एजेंसी को गेहूं खरीदने के लिए दिन निर्धारित किए हैं। किसानों को मंडी में गेहूं सुखाकर लाना होगा। गेहूं में नमी की मात्रा 12 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए।


- विंशेल सहरावत, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक।
-----

साइलो मोहाना में इस बार गेहूं नहीं जाएगा। उसमें 50 हजार एमटी गेहूं भरा हुआ है। किसानों को नजदीकी मंडियों व खरीद केंद्रों में गेहूं पहुंचाना होगा।
- स्वर्ण सिंह पठानिया, प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम
-----

गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर मंडियों व खरीद केंद्रों की सफाई, बिजली व पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए है। 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी।
ज्योति मोर, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed