{"_id":"66280d6e3236c00973013554","slug":"wheat-wet-in-markets-due-to-drizzle-farmers-angry-due-to-less-offtake-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117299-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बूंदाबांदी से मंडियों में भीगा गेहूं, उठान कम होने से किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बूंदाबांदी से मंडियों में भीगा गेहूं, उठान कम होने से किसानों में रोष
Wed, 24 Apr 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत की नई अनाज मंडी में बूंदाबांदी के बीच खुले में पड़े गेहूं के बैग। संवाद
सोनीपत/गोहाना/गन्नौर। आसमान में दिनभर बादल छाए रहने व शाम को हुई बूंदाबांदी के चलते गेहूं भीगने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। मंडियों से गेहूं का उठान कम होने के कारण किसानों को समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। ऐसे में किसानों ने पुगथला खरीद केंद्र के सामने एकत्रित होकर रोष जताया। खरीद एजेंसियों की तरफ से अब तक 26.65 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की चुकी है, जिसमें से 9.86 लाख क्विंटल का उठान कर 2.24 अरब रुपये का भुगतान किया है।
मंडियों में अब तक 16.79 लाख क्विंटल गेहूं का उठान बाकी है। गेहूं के उठान के बाद ही किसानों काे 3.18 अरब रुपये और दिए जाएंगे। खरीद एजेंसियों की ओर से लगातार उठान कराया जा रहा है, लेकिन गोदामों में श्रमिकों की कमी होने के कारण उठान की गति कम है। सोनीपत की अनाज मंडी में खुले में करीब 1.50 लाख क्विंटल गेहूं पड़ा हुआ है और गोहाना अनाज मंडी में 6 लाख क्विंटल गेहूं का उठान बाकी है। गोहाना व खरखौदा अनाज मंडी में 50-50 हजार क्विंटल खुले में पड़ा है। मंगलवार शाम हुई बूंदाबांदी के चलते अधिकतर गेहूं भीग गया। बूंदाबांदी के बीच गेहूं के बोरों को बचाने के लिए आढ़तियों की ओर से तिरपाल डाले गए। करीब ढाई लाख क्विंटल गेहूं भीग गया है।
किस एजेंसी ने कितना किया उठान व भुगतान
- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 3.28 लाख क्विंटल गेहूं का उठान किया है। साथ ही किसानों को 74.66 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। 44.34 लाख क्विंटल गेहूं का बाकी है।
विज्ञापन
- हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) की ओर से 4.35 लाख क्विंटल का उठान किया गया है। किसानों को 99.11 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। 21.45 लाख क्विंटल गेहूं का उठान बाकी है।
- हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन की ओर से 1.55 लाख क्विंटल का उठान किया गया। किसानों को 35.31 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। 43.27 क्विंटल गेहूं का उठान बाकी है।
- भारतीय खाद्य निगम की ओर से 67400 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया। किसानों को 15.33 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। 26850 क्विंटल गेहूं का उठान बाकी है।
-
समय पर गेहूं उठान न होने से किसानों में रोष
गांव पुगथला स्थित खरीद केंद्र में उचित व्यवस्था न होने से किसानों व आढ़तियों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खरीद केंद्र में उठान धीमी गति से हो रहा है। इसको लेकर किसानों ने रोष व्यक्त किया। मंगलवार को हुई बारिश के चलते खरीद केंद्र में पड़ा गेहूं भीग गया। भारतीय किसान यूनियन के नेता राजेंद्र सरोहा ने बताया कि खरीद केंद्र में गेहूं की आवक जोरों पर है, लेकिन आवक की हिसाब से उठान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से गेहूं का उठान सुचारू रूप से करवाने की मांग की है।
वर्जन
खरीद केंद्र पर गेहूं आवक बढ़ रही है। जिस वजह से उठान का कार्य धीमी गति से हो रहा है। उठान तेज करने के लिए हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन को निर्देश दिए गए हैं।-दीपक सुहाग, सचिव, मार्केट कमेटी, गन्नौर
वर्जन
अनाज मंडी में गेहूं के रखरखाव के लिए इंतजाम किए हुए हैं। बारिश के दौरान कट्टों व खुले में रखी हुई फसल को ढक दिया गया था। एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द फसल का उठान करें।-जितेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना